Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद शराब बनाने और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई, कोर्…
अवैध महुआ शराब जब्ती मामले में न्यायालय का फैसला
अवैध महुआ शराब जब्ती मामले में न्यायालय का फैसला
महासमुंद

शराब बनाने और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का जुर्माना

सरायपाली में अवैध महुआ शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के दो मामलों में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वैभव घृतलहरे की अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए एक-एक वर्ष के साधारण कारावास और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी।

प्रकाशित: 13 Jul 2026, 07:59 AM · अपडेट: 21 Jul 2026, 04:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अवैध महुआ शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को एक-एक वर्ष के साधारण कारावास तथा 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह निर्णय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वैभव घृतलहरे ने सुनाया।
अभियोजन के अनुसार, 1 मार्च 2026 को आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर पलसापाली से छुईपाली मार्ग पर नाकेबंदी कर टीवीएस जूपीटर स्कूटी से अवैध महुआ शराब का परिवहन कर रहे संजय जोल्हे (26) को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान दो बोरियों और स्कूटी की डिक्की से 5-5 लीटर क्षमता के 30 पॉलीथीन पैकेटों में कुल 150 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

महुआ लाहन हुआ जब्त 

दूसरे मामले में 21 मई 2026 को आबकारी विभाग ने ग्राम बालसी में छापेमारी कर सुखचंद रात्रे (60) के घर से 40 बल्क लीटर महुआ शराब तथा 1700 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। जब्त सामग्री के आधार पर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

दोनों को एक-एक वर्ष का कारावास 

सुनवाई के दौरान शासन की ओर से अभियोजक दीपक चौहान ने प्रभावी पैरवी की। न्यायालय ने दस्तावेजी साक्ष्यों, जब्त सामग्री और गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को एक वर्ष के साधारण कारावास और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। आबकारी विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बेग के निर्देशन में की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें