Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार Share Market Fall: 24,000 के नीचे फिसला Nifty, कच…
Nifty 50 falls below 24,000 amid FII selling.
Nifty 50 falls below 24,000 amid FII selling.
शेयर बाजार

Share Market Fall: 24,000 के नीचे फिसला Nifty, कच्चे तेल और FII बिकवाली से बढ़ी बाजार की चिंता

Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट और गहरा गई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स Nifty50 24,000 के अहम स्तर से नीचे चला गया, जबकि Sensex में भी दबाव देखने को मिला। बाजार में इस कमजोरी के पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
31 Aug 2026, 01:04 PM
नई दिल्ली
Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट और गहरा गई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स Nifty50 24,000 के अहम स्तर से नीचे चला गया, जबकि Sensex में भी दबाव देखने को मिला। बाजार में इस कमजोरी के पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं। 
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। दूसरी ओर, अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। वैश्विक बाजारों में जारी बिकवाली के दबाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमत बनी चिंता

कच्चे तेल की बढ़ती कीमत बनी चिंता अमेरिकी सेना की ओर से ईरान के दो लॉन्चरों पर हमला किए जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 2.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल की कीमतों में लगातार तेजी भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए चिंता बढ़ा सकती है। ब्याज दरों को लेकर बढ़ी चिंता अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर भी बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। 

ब्याज दरों को लेकर बढ़ी चिंता

यूएस फेड चेयरमैन केविन वॉर्श की चेतावनी के बाद सितंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को लेकर चर्चा तेज हुई है। इस आशंका के बीच अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर में मजबूती देखने को मिली। इसका असर उभरते बाजारों पर पड़ा और भारतीय शेयर बाजार में भी बिकवाली बढ़ी। मेटल सेक्टर के शेयरों पर खास तौर पर दबाव देखा गया। रुपये की कमजोरी और FII की बिकवाली कच्चे तेल की महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव का असर भारतीय रुपये पर भी पड़ा। रुपया 13 पैसे कमजोर होकर 95.56 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

24,000 के नीचे Nifty का अगला स्तर क्या 

अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि Nifty 24,000 के नीचे कितनी दूर तक जा सकता है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स के मुताबिक, अगर Nifty 24,060 के ऊपर टिकने में सफल नहीं होता है तो 23,575 का स्तर अगला महत्वपूर्ण पड़ाव हो सकता है। वहीं, बाजार में दोबारा मजबूती के संकेत के लिए 24,215 के ऊपर टिकना अहम माना जा रहा है।  

रुपए की कमजोरी और FII की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की बिकवाली ने भी बाजार का दबाव बढ़ाया है। शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 5,039.80 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। अगर FII की बिकवाली आगे भी जारी रहती है, तो इससे बाजार में दबाव बना रह सकता है। 

India VIX बढ़ने से बढ़ी अस्थिरता

यानी आने वाले कारोबारी सत्रों में 24,060 से 24,215 के बीच का जोन बाजार की दिशा के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। India VIX बढ़ने से बढ़ी अस्थिरता बाजार में बढ़ती अनिश्चितता का संकेत India VIX से भी मिल रहा है। Volatility Index में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई और यह 11.26 के स्तर पर पहुंच गया। VIX में बढ़ोतरी आमतौर पर बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका बढ़ने का संकेत देती है। ऐसे में निवेशकों को आने वाले सत्रों में शेयर बाजार में तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें