Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार शेयर बाजार में बदलाव : 3 अगस्त से नई ट्रेडिंग टाइ…
3 अगस्त से शेयर बाजार की नई ट्रेडिंग टाइमिंग
3 अगस्त से शेयर बाजार की नई ट्रेडिंग टाइमिंग
शेयर बाजार

शेयर बाजार में बदलाव : 3 अगस्त से नई ट्रेडिंग टाइमिंग और क्लोजिंग सिस्टम लागू

3 अगस्त 2026 से भारतीय शेयर बाजार में बड़ा बदलाव लागू होगा। योग्य शेयरों के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) शुरू किया जाएगा और ट्रेडिंग का समय बढ़ाकर शाम 3:40 बजे तक कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग मार्केट सेगमेंट की क्लोजिंग टाइमिंग भी अलग होगी, जिससे ट्रेडर्स को हेजिंग और पोजिशन मैनेजमेंट के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 01:15 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 11:40 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 3 अगस्त 2026 से भारतीय शेयर बाजार में एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) योग्य फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) शेयरों के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) शुरू करेंगे। इसके साथ ही F&O सेगमेंट की ट्रेडिंग अवधि भी 10 मिनट बढ़ाकर शाम 3:40 बजे तक कर दी गई है।

F&O शेयरों के लिए लागू होगी नई व्यवस्था

नई व्यवस्था के तहत योग्य F&O शेयरों के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन लागू किया जाएगा। इससे इन शेयरों का क्लोजिंग प्राइस तय करने का तरीका बदल जाएगा। पहले जहां क्लोजिंग प्राइस अंतिम ट्रेडिंग अवधि के वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइस (VWAP) के आधार पर तय होता था, वहीं अब क्लोजिंग ऑक्शन के जरिए अंतिम कीमत निर्धारित की जाएगी। 

ट्रेडिंग समय में 10 मिनट की बढ़ोतरी

इस बदलाव के साथ फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट की ट्रेडिंग अवधि भी बढ़ाई गई है। अब इस सेगमेंट में ट्रेडिंग शाम 3:40 बजे तक जारी रहेगी। इससे ट्रेडर्स को अपने खुले सौदों की हेजिंग करने, इंट्राडे पोजिशन बंद करने और एक्सपायरी डे के दौरान होने वाली अस्थिरता को बेहतर तरीके से संभालने का अतिरिक्त समय मिलेगा।

शेयरों की ट्रेडिंग टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं

जो निवेशक गैर-F&O यानी सामान्य शेयरों में ट्रेडिंग करते हैं, उनके लिए किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इन शेयरों में पहले की तरह नियमित ट्रेडिंग शाम 3:30 बजे तक ही चलेगी। यानी बदलाव केवल योग्य F&O शेयरों और उनसे जुड़े सेगमेंट पर लागू होगा।  

निवेशकों को ये जानना है जरूरी

नई व्यवस्था के तहत अब सभी शेयरों का बाजार एक ही समय पर बंद नहीं होगा। अगर आप गैर-F&O शेयरों में ट्रेडिंग करते हैं तो पहले की तरह ही टाइमिंग है। कहने का मतलब है कि सामान्य ट्रेडिंग 3:30 बजे तक चलेगी। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस शेयरों में नियमित ट्रेडिंग 3:15 बजे तक होगी, जिसके बाद 3:35 बजे तक क्लोजिंग ऑक्शन सेशन चलेगा।

सेगमेंट के लिए अलग होगी क्लोजिंग टाइमिंग 

नई व्यवस्था के अनुसार F&O शेयरों में नियमित ट्रेडिंग दोपहर 3:15 बजे तक होगी। इसके बाद 3:15 बजे से 3:35 बजे तक क्लोजिंग ऑक्शन सेशन चलेगा। वहीं स्टॉक और इंडेक्स F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग 3:40 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद 3:50 बजे से 4:00 बजे तक पोस्ट-क्लोज सेशन आयोजित किया जाएगा। ऐसे में अलग-अलग सेगमेंट में ट्रेड करने वाले निवेशकों को नए समय-सारणी का ध्यान रखना होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें