Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम शिक्षा शिक्षा विभाग सख्त : शराब के नशे में स्कूल पहुंचा …
शराब के नशे में शिक्षक
शराब के नशे में शिक्षक
शिक्षा

शिक्षा विभाग सख्त : शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, जांच के बाद तत्काल निलंबित  

मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सोनपुरी में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी महाजन राम जाटवर के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों, विभागीय जांच और मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Jul 2026, 10:00 AM
मुंगेली
मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सोनपुरी में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी महाजन राम जाटवर के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों, विभागीय जांच और मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया। लंबे समय से शिक्षक के स्कूल में नशे की हालत में पहुंचने और अनुशासनहीनता की शिकायतें सामने आ रही थीं। 
सामूहिक आवेदन देकर ग्रामीणों ने उठाई थी आवाज  
ग्राम पंचायत सोनपुरी के ग्रामीणों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पथरिया को सामूहिक आवेदन सौंपकर आरोप लगाया था कि सहायक शिक्षक महाजन राम जाटवर नियमित रूप से स्कूल नहीं आते और कई बार शराब के नशे में कक्षाओं में पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार समझाइश देने के बावजूद शिक्षक के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।शिक्षक को हटाकर उचित कार्रवाई करने की मांग
आवेदन पर गांव के कई लोगों के हस्ताक्षर थे और शिक्षक को हटाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई थी। आकस्मिक निरीक्षण में शिकायत सही मिली शिकायत मिलने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला सोनपुरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक महाजन राम जाटवर नशे की हालत में मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनका तत्काल शासकीय मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हो गई।
ग्रामीन ने कहा ऐसे शिक्षक से कैसे होगा भविष्या 
ग्रामीणों ने कहा- अब मिली राहत कार्रवाई के बाद गांव के लोगों ने संतोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से शिक्षक के व्यवहार से परेशान थे और कई बार मौखिक शिकायत भी कर चुके थे। जब स्थिति नहीं बदली तो सामूहिक आवेदन देना पड़ा। उनका कहना है कि अब कार्रवाई होने से बच्चों की पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा और अभिभावकों का भरोसा भी मजबूत होगा। 
पूरी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी 
शिक्षक ने माफी मांगी, फिर भी नहीं मिली राहत निरीक्षण के दौरान शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अधिकारियों और उपस्थित ग्रामीणों से माफी भी मांगी। इस दौरान का वीडियो और फोटो भी सामने आया है। हालांकि शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की। आचरण नियमों के उल्लंघन पर निलंबन का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी एलपी डाहिरे ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें