Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम ग्लैमर Shreya Kiss Controversy: श्रेया के KISS विवाद पर …
Ram Kapoor reacts to Shreya Kalra
Ram Kapoor reacts to Shreya Kalra
ग्लैमर Featured

Shreya Kiss Controversy: श्रेया के KISS विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी बोले ,मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा

Shreya kiss controversy: श्रेया कालरा के KISS और हग को लेकर दिए गए बयान पर राम कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि श्रेया ने शो के दौरान उनसे इस बारे में बात की थी और बाद में अपना पक्ष स्पष्ट किया था। राम कपूर ने अपने 27 साल के करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके व्यवहार को लेकर कभी किसी महिला ने शिकायत नहीं की।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
30 Aug 2026, 02:26 PM
मुंबई
Shreya Kiss Controversy: Actor Ram Kapoor और Shreya Kalra के बीच Lock Upp के दौरान हुई बातचीत एक बार फिर चर्चा में है। शो में Shreya ने Ram Kapoor के व्यवहार को लेकर अपनी असहजता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि राम कपूर लड़कियों को जरूरत से ज्यादा हग और किस करते हैं, जिससे उन्हें कई बार असहज महसूस हुआ। अब Ram Kapoor ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

श्रेया की बातों पर राम कपूर से पूछा गया सवाल 

नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में Ram Kapoor से Shreya Kalra के उस बयान को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि श्रेया की बातों को गलत तरीके से समझा गया या फिर उन्हें शो के दौरान अपने व्यवहार को लेकर कुछ सीमाएं तय करनी चाहिए थीं। इस पर राम कपूर ने बताया कि श्रेया ने शो के दौरान उनसे इस मुद्दे पर कई बार बातचीत की थी। उनके मुताबिक, श्रेया ने बाद में खुद स्पष्ट किया था कि उनके बयान का वह मतलब नहीं था, जिस तरह उसे बाहर समझा गया। 

लोग क्या कह रहे हैं, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता

Ram Kapoor ने कहा कि अगर Shreya की बातों को लोग किसी अलग नजरिए से देख रहे हैं, तो वह इसे लेकर परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शो के दौरान कही गई कई बातों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लिया गया है। Actor ने अपने लंबे करियर का जिक्र करते हुए कहा कि वह करीब 27 साल से Industry में काम कर रहे हैं और इस दौरान किसी महिला ने उनके व्यवहार को लेकर शिकायत नहीं की है।

बोले- अपने व्यवहार के लिए खुद को नहीं बदलूंगा 

Ram Kapoor ने साफ कहा कि वह अपने पूरे करियर में जिस तरह रहे हैं, उसी तरह आगे भी रहेंगे। उनका कहना है कि अगर कोई उनके व्यवहार को गलत तरीके से समझता है, तो वह उसके लिए खुद को बदलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 27 साल के करियर में किसी महिला ने उनके व्यवहार को गलत नहीं बताया है और इसी वजह से वह इस तरह की बातों को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। राम कपूर के मुताबिक, वह विवादों में समय बर्बाद करने के बजाय अपनी जिंदगी में सकारात्मक चीजों पर ध्यान देना पसंद करते हैं। 

श्रेया के पॉडकास्ट में नजर आएंगे राम कपूर 

Ram Kapoor ने बातचीत के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि श्रेया कालरा Shreya Kalra से उन्हें किसी तरह की नाराजगी नहीं है। उन्होंने बताया कि श्रेया ने उन्हें अपने Podcast में आने के लिए आमंत्रित किया है और वह इसमें शामिल होंगे। Ram Kapoor का कहना है कि उनके Podcast में जाने से यह भी साफ हो जाएगा कि दोनों के बीच किसी तरह की दुश्मनी या मनमुटाव नहीं है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें