Friday, 17 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
गुंडागर्दी : रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पोर्टर पर जानलेवा हमला, 10 हजार रुपए नहीं देने पर मारा चाकू खुलासा : सिलबट्टे से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस डॉग ने खोला हत्या का राज बाल सुधार गृह हत्याकांड : प्रयागराज तक पहुंची पुलिस, आरोपी दिनेश राठिया गिरफ्तार रायपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर 15 फीट नीचे गिरा, चालक-हेल्पर दोनों घायल गांव में पसरा मातम : आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत एक्शन : अंबिकापुर में कारोबारी आत्महत्या केस सुलझा, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार गुंडागर्दी : रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पोर्टर पर जानलेवा हमला, 10 हजार रुपए नहीं देने पर मारा चाकू खुलासा : सिलबट्टे से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस डॉग ने खोला हत्या का राज बाल सुधार गृह हत्याकांड : प्रयागराज तक पहुंची पुलिस, आरोपी दिनेश राठिया गिरफ्तार रायपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर 15 फीट नीचे गिरा, चालक-हेल्पर दोनों घायल गांव में पसरा मातम : आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत एक्शन : अंबिकापुर में कारोबारी आत्महत्या केस सुलझा, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना सिम्स की बड़ी सफलता : बिलासपुर के डॉक्टरों ने बचा…
सिम्स बिलासपुर में बच्चे की सफल सर्जरी
सिम्स बिलासपुर में बच्चे की सफल सर्जरी
सरकारी सूचना

सिम्स की बड़ी सफलता : बिलासपुर के डॉक्टरों ने बचाई मासूम की जान, ऑपरेशन कर बाहर निकाला सिक्का 

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने 6 वर्षीय बच्चे की जान बचाई। खेलते समय निगला गया सिक्का उसकी अन्ननली में फंस गया था, जिसे ENT विशेषज्ञों ने सफल ऑपरेशन कर बाहर निकाल लिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jul 2026, 12:41 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली है। बैगा जनजाति के इस बालक ने खेलते समय गलती से सिक्का निगल लिया था, जो उसकी आहार नली (अन्ननली) में फंस गया था। डॉक्टरों की टीम ने बेहद जटिल और आपातकालीन स्थिति में सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर सिक्के को बाहर निकाला।

पेंड्रा से सिम्स बिलासपुर किया गया था रेफर

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के कोटा तहसील अंतर्गत ग्राम सरगोंड का निवासी 6 वर्षीय बालक नरेंद्र खेलते समय सुबह करीब 7 बजे अचानक सिक्का निगल गया। इसके तुरंत बाद उसे कुछ भी निगलने में अत्यधिक परेशानी होने लगी। परिजन जल्दबाज़ी में उसे पेंड्रा के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के संगठित प्रयास से मिली सफलता

बालक को शाम करीब 6.30 बजे सिम्स लाया गया, जिसके बाद अस्पताल का पूरा अमला सक्रिय हो गया। रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने तत्काल एक्स-रे कर
बच्चे के अन्ननली में फंसा सिक्का
अन्ननली के ऊपरी भाग (श्वासनली के मुहाने के ठीक पीछे) में फंसे सिक्के की सटीक लोकेशन की पहचान की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति की टीम ने बच्चे को सामान्य एनेस्थीसिया दिया। इसके बाद ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आरती पाण्डेय एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता मित्तल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी तकनीक के जरिए अत्यंत सावधानी से सिक्के को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी प्रक्रिया बिना किसी जटिलता के संपन्न हुई और ऑपरेशन के बाद बालक की स्थिति पूरी तरह सामान्य और संतोषजनक है। इस सफल उपचार पर सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया और ईएनटी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की दक्षता, आधुनिक तकनीकों और आपसी तालमेल के कारण ही इस जटिल आपातकालीन मामले को समय पर सुलझाया जा सका। सिम्स का लक्ष्य हर मरीज को सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं देना है।

अभिभावकों के लिए डॉक्टरों की सलाह

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने आगाह किया कि छोटे बच्चों द्वारा सिक्का, बटन, बैटरी या चुंबक जैसी चीजें निगलना एक गंभीर आपात स्थिति है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार के घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाय सीधे विशेषज्ञ अस्पताल पहुंचना चाहिए। ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती पाण्डेय ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की पहुंच से सिक्के, छोटी बैटरी और छोटे खिलौने दूर रखें। यदि बच्चा कोई वस्तु निगल लेता है और उसे लार टपकने, गले में दर्द या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखें, तो बिना समय गंवाए तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें