Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद के मानसून सत्र का 8वां दिन आज, पेपर लीक बिल पर होगी नजर, विपक्ष ने बनाई रणनीति डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी अनोखा मामला : शादी के 25 दिन बाद खुला राज, किन्नर निकली दुल्हन मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद के मानसून सत्र का 8वां दिन आज, पेपर लीक बिल पर होगी नजर, विपक्ष ने बनाई रणनीति डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी अनोखा मामला : शादी के 25 दिन बाद खुला राज, किन्नर निकली दुल्हन
W 𝕏 f
होम महासमुंद स्मार्ट मीटर विवाद : स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट क…
AAP ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
AAP ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
महासमुंद

स्मार्ट मीटर विवाद : स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट का आरोप, आम आदमी पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी

महासमुंद में आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिलों और उपभोक्ताओं की परेशानियों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने स्मार्ट मीटर बिलिंग की स्वतंत्र जांच, पुरानी व्यवस्था से बिल जारी करने और सोलर उपभोक्ताओं के भुगतान की मांग उठाई। AAP ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jul 2026, 09:25 AM
महासमुंद
आम आदमी पार्टी महासमुंद द्वारा स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में हो रही अप्रत्याशित बढ़ोतरी और आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर आज अधीक्षणअभियंता सुनील कुमार साहू विद्युत विभाग महासमुंद के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
पार्टी ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल दोगुना-तीन गुना तक बढ़कर आ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों, किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि पहले जहां ₹800 से ₹1000 तक का बिल आता था, अब वही बिल ₹2000 से ₹3000 तक पहुंच रहा है।

स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता पर उठे सवाल

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त जानकारी और पारदर्शिता के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे जनता में भ्रम और असंतोष बढ़ रहा है। पार्टी ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर से हो रही बिलिंग की स्वतंत्र जांच कराई जाए और जब तक स्थिति स्पष्ट न हो, तब तक पुराने मीटरों के आधार पर ही बिल जारी किए जाएं। इस दौरान आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने कहा, "स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता से लूट हो रही है। बिना तकनीकी पारदर्शिता और जवाबदेही के इस योजना को लागू करना पूरी तरह जनविरोधी है। सरकार को तुरंत इस पर रोक लगाकर जांच करानी चाहिए।"

स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा की मांग

वहीं, प्रदेश सचिव संजय यादव ने कहा, "बिजली जैसे मूलभूत सेवा में इस तरह की गड़बड़ी बेहद गंभीर है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार बढ़े हुए बिलों से परेशान हैं। सरकार को चाहिए कि वह जनता को राहत दे और स्मार्ट मीटर व्यवस्था की पूरी समीक्षा करे। "वहीं जिलाध्यक्ष राकेश झाबक ने कहा लोग बिजली बिल के भार से बचने के लिए घरों में सोलर लगवा रहे हैं, लोग अपने बचत बिजली को विद्युत विभाग को निर्यात कर रहे हैं लेकिन विभाग अपने बिजली का तो पूरा पैसा ले रही हैं और आम जनता के पैसों का भुगतान नही कर रही है विभाग प्रदेश भर में करोड़ों रुपए सोलर उपभोक्ताओं की बिजली को बेच चुकी है और उपभोक्ताओं को भुगतान नही कर रही है।

आंदोलन की चेतावनी

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी जनहित में इसके विरोध हेतु जमीनी स्तर पर घर घर जा कर लोंगो से फॉर्म भरा कर मुख्यमंत्री के नाम सामुहिक ज्ञापन सौपेगी और जरूरत पड़ने पर जनता के साथ मिल कर उग्र आंदोलन करेगी। आज ज्ञापन सौंपने आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश सचिव संजय यादव, जिलाध्यक्ष राकेश झाबक, राजेश तिवारी, कादिर चौहान उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें