Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद खेल के साथ समाज सेवा : जैन यूनिटी क्लब ने खिलाड़ि…
वॉटर कूलर लोकार्पण
वॉटर कूलर लोकार्पण
महासमुंद

खेल के साथ समाज सेवा : जैन यूनिटी क्लब ने खिलाड़ियों को दी शीतल पेयजल की सौगात

महासमुंद के मिनी स्टेडियम में जैन यूनिटी क्लब ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए आधुनिक शीतल पेयजल वॉटर कूलर स्थापित किया। जैन चैंपियन्स ट्रॉफी–सीजन 01 के बाद विजेता टीम के सहयोग से शुरू हुई इस पहल को खेल और समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Jul 2026, 01:47 PM · अपडेट: 19 Jul 2026, 01:31 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

महासमुंद में खेल और समाजसेवा का प्रेरक संगम देखने को मिला। जैन यूनिटी क्लब द्वारा आयोजित जैन चैंपियन्स ट्रॉफी–सीजन 01 के सफल आयोजन के बाद विजेता टीम राइजिंग स्टार के ओनर्स दर्शन झाबक, उमेश लूनिया और दिवस चोपड़ा ने अपनी सहयोग राशि समाजहित के कार्य में समर्पित की।

इसी पहल के तहत महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय परिसर स्थित मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों, दर्शकों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए आधुनिक शीतल पेयजल वॉटर कूलर स्थापित कराया गया। वॉटर कूलर का लोकार्पण जैन समाज के वरिष्ठजनों, महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय परिवार, खेल जगत से जुड़े गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों की मौजूदगी में विधिवत पूजन-अर्चन और फीता काटकर किया गया। 

खेल जगत के कई प्रमुख लोग शामिल हुए

कार्यक्रम में समाज और खेल जगत के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इस अवसर पर महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के प्रोफेसर अजय राजा ने जैन यूनिटी क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि मिनी स्टेडियम में वर्षों से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहा है, लेकिन पहली बार किसी आयोजन समिति ने खिलाड़ियों की स्थायी सुविधा को ध्यान में रखते हुए वॉटर कूलर जैसी उपयोगी व्यवस्था उपलब्ध कराई है।

उन्होंने इस खेल भावना और समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में जैन समाज के वरिष्ठ रमेश सांखला, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, मनोहर महांति (एसएसके), जय चोपड़ा, गुमान लूनिया, प्रमोद झाबक, मनोज मालू, दिलीप मालू, सुशील बोथरा, नीरज कोचर, हेमंत झाबक, अनिल मालू, इंदर लूनिया तथा धीरू गोलछा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

समाज सेवा
खेल जगत की रही सक्रिय सहभागिता

खेल जगत की ओर से प्रदेश सहसचिव (बॉल बैडमिंटन) अंकित लूनिया, जिला हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष इमरान अली, टिकेश्वर साहू, अभिषेक अंबिलकर, कुंदन चंद्राकर और आदित्य चंद्राकर सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी भी समारोह में शामिल हुए। जिला हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष इमरान अली और उनकी टीम तथा टिकेश्वर साहू एवं उनके सहयोगियों ने जैन यूनिटी क्लब को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के हित में किए गए इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। राजेश शर्मा ने सभी खेल संघों की ओर से जैन समाज और जैन यूनिटी क्लब का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पहल आने वाले वर्षों तक हजारों खिलाड़ियों के लिए लाभदायक साबित होगी और अन्य संस्थाओं को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करेगी।

कुशल चोपड़ा ने किया सफल संचालन

कार्यक्रम का संचालन कुशल चोपड़ा ने किया। इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने में जैन यूनिटी क्लब के सदस्य धरम लूनिया, मुकेश लूनिया, राहुल बोथरा, आयुष बैद्य, सम्यक लूनिया और ग्रंथ चोपड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के अंत में जैन यूनिटी क्लब ने सभी अतिथियों, विजेता एवं उपविजेता टीमों के ओनर्स, खेल संघों के प्रतिनिधियों, समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी खेल, सेवा और समाजहित से जुड़े ऐसे कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें