1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान प्रेरणा अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर आगामी 16 अगस्त को हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र क्रमांक 10 के तत्वाधान में विशाल शोभायात्रा एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए ग्राम पाली स्थित ग्राम पंचायत भवन में हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र क्रमांक 10 का समाज की एक आवश्यक कार्यकरणी बैठक संपन्न हुई।
16 अगस्त को शोभायात्रा निकाली जाएगी
बैठक की अध्यक्षता हरदेव लोधी समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष हीराराम पनुरिया एवं भारत लोधी ने की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 16 अगस्त को सामाजिक एकजूटता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में विशेष रूप से महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।
शोभायात्रा ग्राम कस्तूर बोर्ड से ग्राम पाली तक किया जाना है
शोभा यात्रा प्रातः 9:00 बजे से ग्राम कस्तूर बोर्ड में अवंती बाई लोधी का छायाचित्र में पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा ग्राम कस्तूर बोर्ड से समय 11:00 बजे से विभिन्न गांव से होकर ग्राम पाली तक किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें विभिन्न ग्रामों - जोरातराई तुरेंगा फुलवारी बावनकेरा चिरको पाली भावा पटेवा अमोरी घोघरा कस्तूर बोर्ड बागबाहरा पिथौरा से सामाजिक जन उपस्थित होंगे सभी सामाजिक जन ग्राम पाली में उपस्थित होकर सामाजिक एकजुट सम्मेलन के माध्यम से उपस्थित होंगे।अवंती बाई के संघर्ष से सामाजिक चिंतन तक
वीरांगना का स्मरण :- रानी अवंती बाई लोधी के जीवन संघर्ष और बलिदान पर प्रभुत्व वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा।
सामाजिक चिंतन :-शिक्षा के प्रचार प्रसार महिला सशक्तिकरण युवा विकास तथा सामाजिक नियमावली सुदृढ़ीकरण पर चर्चा।
सांसद महोदय द्वारा ग्राम पंचायत पाली में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन होना प्रस्तावित है।
स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को नमन करने का संकल्प
16 अगस्त का यह आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को नमन करने का संकल्प है। समाज के सभी वर्गों से आग्रह है कि वह पर सब परिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंबैठक में सामाजिक जन उपस्थित रहे
बैठक में पाली सरपंच भुनेश्वर लोधी, शेषराम हरदेव, लोकेश पनुरिया, हीराराम पनुरिया, भारत लोधी डेमन पनुरिया, राजकुमार हरदेव, प्रमोद लोधी, भागवत लोधी, देवराज लोधी, भारत लोधी, गोविद लोधी, माखन लाल लोधी, धनेश लोधी, दालू लोधी, भूपेंद्र लोधी, अमृत लोधी, दुलार लोधी सामाजिक जन उपस्थित हुए।