Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : भारतीय संस्कृति और गौरव स…
सोमनाथ यात्रा पर निकले प्रतिभागी
सोमनाथ यात्रा पर निकले प्रतिभागी
सरकारी सूचना

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : भारतीय संस्कृति और गौरव से जुड़ने का अवसर, सोमनाथ यात्रा पर निकले प्रतिभागी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत महासमुंद जिले से 20 विशिष्ट जनों का दल विशेष ट्रेन से सोमनाथ के लिए रवाना हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यात्रियों का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 26 जून तक चलने वाली इस यात्रा में कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन जैसे आयोजन शामिल हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jun 2026, 03:45 PM
महासमुंद

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद जिले से 20 विशिष्ट जनों का दल रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना हुआ। आज सुबह 7 बजे जिले के कलाकारों, साहित्यकारों तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित विशिष्ट जनों को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सभी यात्रियों का साल भेंट कर सम्मान किया गया तथा सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।

यात्रा का औपचारिक शुभारंभ 22 जून को सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

यात्रा के दौरान सोमनाथ में कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंदिर दर्शन और विशिष्ट जनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। नोडल अधिकारी रेखराज शर्मा ने बताया कि महासमुंद जिले के 20 विशिष्ट जनों को इस यात्रा के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश से लगभग 1000 लोग इस यात्रा में भाग ले रहे हैं। यात्रा के प्रतिभागी 26 जून को वापस लौटेंगे। यात्रा रवाना होने से पूर्व कलेक्टर परिसर में स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने सभी यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें सफल एवं सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का विशेष अवसर

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन उनके लिए आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेंगे और भारतीय संस्कृति तथा देश की गौरवशाली विरासत को निकट से समझने का अवसर देंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें