Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा
W 𝕏 f
होम रायगढ़ रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक…
CCTV में कैद सड़क हादसा
CCTV में कैद सड़क हादसा
रायगढ़

रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा

रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर किया गया है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 10:01 AM
रायगढ़
रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही तीनों युवक बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरे। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
घटना धरमजयगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खम्हार के खम्हार चौक की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे ग्राम बिहामाटी निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चौक स्थित होटल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे सड़क पार कर रहे थे, तभी धरमजयगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर के बाद हवा में उछले युवक

हादसे की भयावहता का अंदाजा सीसीटीवी फुटेज से लगाया जा सकता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार की टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरते हैं। आसपास मौजूद लोगों में भी हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

खम्हार चौक पर पहले भी हो चुके हैं हादसे 

खम्हार चौक इससे पहले भी कई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है। 30 अक्टूबर 2025 को इसी जगह तेज रफ्तार कार ने बाइक और सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें हादसे के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर फरार होते नजर आए थे।
हादसे की सूचना मिलने के बाद कापू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान करने में जुटी है। दुर्घटना के कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें