Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान
W 𝕏 f
होम शिक्षा SSC CHSL Recruitment: 12वीं पास युवाओं के लिए 253…
SSC CHSL 2026 Vacancy (Image Source: AI Photo)
SSC CHSL 2026 Vacancy (Image Source: AI Photo)
शिक्षा

SSC CHSL Recruitment: 12वीं पास युवाओं के लिए 2536 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

SSC CHSL Recruitment: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 2536 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें LDC, JSA और DEO पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
08 Sep 2026, 11:16 AM
नई दिल्ली
SSC CHSL Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। SSC CHSL Recruitment के तहत कुल 2536 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

JSA और DEO के 2536 पदों पर होगी भर्ती

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है। SSC CHSL भर्ती में 2536 पदों पर होगी नियुक्ति SSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, CHSL 2026 भर्ती में LDC/JSA और DEO/DEO ग्रेड 'A' पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट या SSC मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

सितंबर में आवेदन की अंतिम तारीख: 

7 अक्टूबर आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 8 अक्टूबर शैक्षणिक योग्यता SSC CHSL Recruitment के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। जो उम्मीदवार 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनका परीक्षा परिणाम 7 अक्टूबर तक जारी हो जाना चाहिए। 
केवल परिणाम घोषित होने की स्थिति में ही उम्मीदवार को योग्य माना जाएगा। यदि रिजल्ट प्रक्रिया में है या लंबित है, तो ऐसे उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे। आयु सीमा SSC CHSL 2026 भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 7 अक्टूबर  को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

कौन कर सकता है आवेदन? 

उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। नेपाल या भूटान के नागरिक भी कुछ शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं। भारत में स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से कुछ निर्धारित देशों से आए भारतीय मूल के लोग भी आवेदन कर सकते हैं, हालांकि ऐसे उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

SSC CHSL के लिए कैसे करें आवेदन? 

आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को:- SSC की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखना होगा। 
चयन प्रक्रिया SSC CHSL भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), टाइपिंग/स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं। 
SSC CHSL परीक्षा केंद्र सरकार की नौकरी पाने के इच्छुक 12वीं पास युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें