Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhopal News: करवाचौथ पर पति से विवाद के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट बरामद CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त CG weather update: बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान की फसल Bhopal News: करवाचौथ पर पति से विवाद के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट बरामद CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त CG weather update: बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान की फसल
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Stock Market: एल एंड टी कंपनी को मिला 5,000 करोड़…
L and T bags ₹5,000 crore order in Bangladesh(Image Source: Social Media)
L and T bags ₹5,000 crore order in Bangladesh(Image Source: Social Media)
शेयर बाजार

Stock Market: एल एंड टी कंपनी को मिला 5,000 करोड़ का ऑर्डर, मुनाफे में 33% की बढ़ोतरी

Stock Market: LandT को बांग्लादेश की ढाका मेट्रो लाइन-1 परियोजना के लिए 5,000 करोड़ रुपए से अधिक का ऑर्डर मिला है। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर 5,202 करोड़ रुपए पहुंच गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Oct 2026, 11:41 AM · 6 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Stock Market: भारतीय इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को बांग्लादेश की ढाका मेट्रो लाइन-1 परियोजना के लिए 5,000 करोड़ रुपए से अधिक का ठेका मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी मेट्रो ट्रैक बिछाने से लेकर बिजली आपूर्ति, सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम तैयार करने तक कई महत्वपूर्ण काम करेगी। ढाका मेट्रो लाइन-1 बांग्लादेश की पहली भूमिगत मेट्रो रेल परियोजना है, इसलिए इस परियोजना को वहां के शहरी परिवहन नेटवर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तिमाही नतीजों के बाद L&T के शेयर में तेजी

कंपनी के कारोबार को लेकर निवेशकों का उत्साह उसके तिमाही नतीजों में भी दिखाई दिया। वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में L&T का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 5,202 करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 3,926 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था। 

दो प्रमुख पैकेजों के डिजाइन और निर्माण का मिला ठेका

कंपनी के मुताबिक, उसके ट्रांसपोर्टेशन कारोबार को ढाका मास रैपिड ट्रांजिट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की लाइन-1 के लिए दो महत्वपूर्ण पैकेजों के डिजाइन और निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। L&T की ऑर्डर श्रेणी के अनुसार, 5,000 करोड़ से 10,000 करोड़ रुपए  के बीच के ठेके बड़े ऑर्डर माने जाते हैं। 

जापानी कंपनी के साथ मिलकर पूरा होगा काम

इस परियोजना में L&T जापान की सुमितोमो कॉरपोरेशन के साथ मिलकर काम करेगी। दोनों कंपनियां ट्रैक और बिजली से संबंधित प्रणालियों का डिजाइन तैयार करेंगी। इसके बाद उपकरणों की खरीद, उनकी स्थापना, परीक्षण और सिस्टम को चालू करने की जिम्मेदारी भी निभाई जाएगी।

31 किलोमीटर लंबी होगी ढाका मेट्रो लाइन-1

ढाका मेट्रो लाइन-1 की कुल प्रस्तावित लंबाई लगभग 31 किलोमीटर है। परियोजना को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) से वित्तीय सहायता मिल रही है। इसमें दो प्रमुख रूट शामिल हैं। पहला एयरपोर्ट रूट कमलापुर से ढाका एयरपोर्ट तक प्रस्तावित है, जबकि दूसरा पुरबाचल रूट नतुन बाजार से पुरबाचल टर्मिनल तक जाएगा।  

कंपनी का रेवेन्यू भी 16 प्रतिशत बढ़ा

L&T ने जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफे के साथ राजस्व में भी अच्छी बढ़त दर्ज की। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 78,750 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 67,984 करोड़ रुपए था। हालांकि, कंपनी के EBITDA में बढ़ोतरी अपेक्षाकृत सीमित रही। 

सितंबर तिमाही में मिले 1.47 लाख करोड़ रुपए के नए ऑर्डर

कंपनी के ऑर्डर बुक में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। सितंबर तिमाही के दौरान L&T को कुल 1,47,665 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर मिले, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक हैं। कंपनी को हाइड्रोकार्बन, बिजली ट्रांसमिशन एवं वितरण, एयरपोर्ट और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों से ऑर्डर मिले। इनमें विदेशी बाजारों से प्राप्त ऑर्डर की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत रही।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें