Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप Bike Fire in Korba: गैरेज में किक मारते ही बाइक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई CG News: नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप Bike Fire in Korba: गैरेज में किक मारते ही बाइक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Share Market: अक्टूबर में FPI ने निकाले ₹48,056 क…
Withdrawal of ₹48,056 crore from the stock market (Image Source: Social Media)
Withdrawal of ₹48,056 crore from the stock market (Image Source: Social Media)
शेयर बाजार

Share Market: अक्टूबर में FPI ने निकाले ₹48,056 करोड़, 2026 में रिकॉर्ड बिकवाली

Share Market: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अक्टूबर 2026 में अब तक भारतीय शेयर बाजार से ₹48,056 करोड़ की निकासी की है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, मिडिल ईस्ट में तनाव, महंगाई की आशंका और कंपनियों की कमाई को लेकर चिंताएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Oct 2026, 07:07 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Share Market: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बिकवाली का सिलसिला अक्टूबर में भी जारी है। महीने में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों से 48,056 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, मिडिल ईस्ट में तनाव, महंगाई की आशंका और कंपनियों की कमाई को लेकर चिंताओं ने बाजार पर दबाव बनाया है। हालांकि, 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान बिकवाली की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी और विदेशी निवेशक दो कारोबारी दिनों में शुद्ध खरीदार भी बने।

सितंबर में भी बाजार से निकाला था पैसा

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव सितंबर में भी देखने को मिला था। उस महीने FPI ने भारतीय शेयर बाजार से 35,861 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की थी। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में विदेशी निवेशकों ने 20,200 करोड़ रुपए और अगस्त में 29,631 करोड़ रुपए का निवेश किया था।  

2026 में अब तक ₹3.08 लाख करोड़ की निकासी

आंकड़ों के अनुसार, 2026 में अब तक FPI भारतीय शेयरों से करीब 3.08 लाख करोड़ रुपए निकाल चुके हैं। यह पूरे वर्ष 2025 में दर्ज 1.66 लाख करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी से काफी अधिक है। लगातार हो रही इस बिकवाली के बीच घरेलू निवेशकों की भूमिका बाजार को सहारा देने में महत्वपूर्ण बनी हुई है।

कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव का असर

'चॉइस वेल्थ' के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी ऑफिसर धीरज गौर के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की बिकवाली के पीछे कच्चे तेल की ऊंची कीमतें एक प्रमुख वजह हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल का भाव करीब 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। तेल महंगा होने से भारत के आयात बिल, महंगाई और कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ने की आशंका रहती है। 

कंपनियों की कमाई को लेकर क्यों बढ़ी चिंता?

'मीरा मनी' के सह-संस्थापक आनंद के. राठी के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी और कंपनियों की भविष्य की कमाई को लेकर बनी आशंकाएं विदेशी निवेशकों की बिकवाली के प्रमुख कारण हैं। हालांकि, दूसरी तिमाही के नतीजे काफी मजबूत रहे हैं, लेकिन आने वाली तिमाहियों में तस्वीर बदल सकती है। तेल और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ने से कंपनियों के मुनाफे और कमाई की वृद्धि पर असर पड़ सकता है। 

घरेलू निवेशकों ने संभाला बाजार

विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों और सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए आने वाला पैसा बाजार को सहारा दे रहा है। आनंद के. राठी ने समाचार एजेंसी PTI से बातचीत में बताया कि घरेलू निवेश का लगातार प्रवाह विदेशी निवेशकों की बिकवाली के असर को कम करने में मदद कर रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें