Saturday, 24 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद Illegal Drug Sale: 11 मेडिकल स्टोर्स पर NCB की छापेमारी, 4 दुकानों को नोटिस Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में Police Job Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर ऐसे फंसाया Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद Illegal Drug Sale: 11 मेडिकल स्टोर्स पर NCB की छापेमारी, 4 दुकानों को नोटिस Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में Police Job Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर ऐसे फंसाया
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Jio Platforms IPO: 1.38 करोड़ आवेदनों के साथ रचा …
Mukesh Ambani Jio IPO off the table (Image Source: Social Media)
Mukesh Ambani Jio IPO off the table (Image Source: Social Media)
शेयर बाजार

Jio Platforms IPO: 1.38 करोड़ आवेदनों के साथ रचा इतिहास, दुनिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज 

Jio Platforms IPO: ऐतिहासिक आईपीओ और विश्व रिकॉर्ड: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का देश का सबसे बड़ा आईपीओ शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को बंद हो गया।

क
प्रकाशित: 24 Oct 2026, 01:05 PM · 6 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Jio Platforms IPO: भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में शुक्रवार का दिन एक नया अध्याय दर्ज कर गया। उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर बंद हो गया। 30,213 करोड़ रुपये का यह इश्यू न केवल भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हुआ, बल्कि इसने बोलियों के मामले में दुनिया भर के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

 किसी IPO को मिले 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन

तीन दिनों तक चली इस बिडिंग प्रक्रिया में निवेशकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बंद होने तक इस इश्यू को 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन मिले। दुनिया के किसी भी आईपीओ के इतिहास में पहली बार किसी कंपनी को इतनी बड़ी संख्या में व्यक्तिगत आवेदन प्राप्त हुए हैं। बोलियों के मामले में यह वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान है। 

22 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन, 7.40 लाख करोड़ की बोलियाँ

शुक्रवार शाम 
7 बजे जब बिडिंग का समय समाप्त हुआ, तब तक जियो का IPO कुल मिलाकर 22 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका था। आंकड़ों के मुताबिक, एंकर और नॉन-एंकर दोनों श्रेणियों को मिलाकर निवेशकों ने करीब 7.40 लाख करोड़ रुपये के शेयरों के लिए दावेदारी पेश की है। इनमें से अकेले नॉन-एंकर निवेशकों से 4.90 लाख करोड़ रुपये और एंकर निवेशकों से लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये की मांग आई है।

संस्थागत निवेशकों (QIB) का दबदबा: 70 गुना से अधिक भरी श्रेणी

इस आईपीओ में सबसे जबरदस्त रुचि बड़े संस्थागत निवेशकों (QIBs) ने दिखाई। QIB कैटेगरी में कुल 70.55 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया। इसके अलावा, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का कोटा 14 गुना, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्सा 7.60 गुना और कर्मचारियों की श्रेणी 2.93 गुना भरी। 

आम निवेशकों (रिटेल कैटेगरी) का भी दिखा भारी उत्साह

छोटों और आम खुदरा निवेशकों ने भी इस आईपीओ में बढ़कर हिस्सा लिया। रिटेल निवेशकों के लिए कुल इश्यू का 
35 प्रतिशत हिस्सा यानी लगभग 8.5 करोड़ शेयर आरक्षित रखे गए थे। इसके जवाब में खुदरा निवेशकों ने 23 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियाँ लगा दीं। इस प्रकार रिटेल सेगमेंट में उपलब्ध शेयरों की तुलना में करीब 2.72 गुना ज्यादा मांग देखने को मिली।

जानिए कब होगा अलॉटमेंट और शेयर बाजार में लिस्टिंग

आईपीओ प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब निवेशकों की नजरें अलॉटमेंट पर टिकी हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार:

·         शेयर अलॉटमेंट की तारीख: 26 अक्टूबर

·         डीमैट अकाउंट में क्रेडिट: 27 अक्टूबर

·         BSE और NSE पर लिस्टिंग: 28 अक्टूबर

यदि सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहता है, तो इसी महीने की 28 तारीख को जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर घरेलू शेयर बाजारों में ट्रेड करना शुरू कर देंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें