Thursday, 22 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Crime News: चाकू बाजी से युवक की मौत, साथी घायल, आरोपी हुआ फरार CJP News: तिहाड़ से छूटे आशुतोष और सौरभ की बढ़ीं मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ Taj Hotel death: रायपुर के बिजनेसमैन दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिली थीं शराब और दवाइयां Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Crime News: चाकू बाजी से युवक की मौत, साथी घायल, आरोपी हुआ फरार CJP News: तिहाड़ से छूटे आशुतोष और सौरभ की बढ़ीं मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ Taj Hotel death: रायपुर के बिजनेसमैन दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिली थीं शराब और दवाइयां
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Stock Market News: PC Jeweller के शेयर में जबरदस्…
Surge in PC Jeweller shares(Image Source: Social Media)
Surge in PC Jeweller shares(Image Source: Social Media)
शेयर बाजार

Stock Market News: PC Jeweller के शेयर में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

Stock Market News: ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller के शेयरों में गुरूवार, 22 अक्टूबर को जोरदार उछाल देखने को मिला, सिंतबर तिमाही में मुनाफा बढ़ने और सभी 14 बैकों का कर्ज चुकाने की घोषणा के बाद निवेशकों की दिलचस्पी कंपनी के शेयर में बढ़ गई।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 02:51 PM · 1 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Stock Market News: ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller के शेयरों में गुरूवार, 22 अक्टूबर को जोरदार उछाल देखने को मिला, सिंतबर तिमाही में मुनाफा बढ़ने और सभी 14 बैकों का कर्ज चुकाने की घोषणा के बाद निवेशकों की दिलचस्पी कंपनी के शेयर में बढ़ गई। BSE पर कारोबार के दौरान शेयर करीब 9% चढ़कर ₹20.17 तक पहु़ंच गया।  
PC Jeweller ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में ₹330.66 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹209.54 करोड़ था। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में करीब 58% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी की आय बढ़ी, खर्च में भी इजाफा

सितंबर तिमाही के दौरान PC Jeweller की कुल आय 28% बढ़कर ₹1,054.47 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने ₹825.25 करोड़ की कुल आय दर्ज की थी। हालांकि, कारोबार बढ़ने के साथ कंपनी के खर्च में भी इजाफा हुआ। ताजा तिमाही में कुल खर्च ₹759.42 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹688.85 करोड़ था। 

सभी 14 बैंकों का कर्ज चुकाकर बनी कर्जमुक्त कंपनी

PC Jeweller के लिए दूसरी तिमाही की सबसे अहम उपलब्धियों में सभी 14 बैंकों का बकाया कर्ज चुकाना शामिल है। कंपनी ने कंसोर्टियम के बैंकों का कर्ज तय समय से पहले चुकाने के बाद खुद को कर्जमुक्त घोषित किया है।

एक्सपोर्ट के बकाया भुगतान में मिले ₹142 करोड़

कंपनी को सितंबर तिमाही के दौरान निर्यात से जुड़े पुराने बकाया भुगतान में से करीब ₹142 करोड़ प्राप्त हुए हैं। यह राशि लंबे समय से अटकी हुई थी। भुगतान मिलने से कंपनी की वित्तीय स्थिति को अतिरिक्त सहारा मिल सकता है। कर्जमुक्त होने और बकाया रकम की वसूली से कंपनी को अपने कारोबार के विस्तार की योजनाओं पर आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।

साल 2026 में PC Jeweller के शेयर ने दिया 108% से ज्यादा रिटर्न

PC Jeweller के शेयर ने 2026 में अब तक निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। उपलब्ध BSE आंकड़ों के अनुसार, इस साल शेयर में करीब 108.06% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले छह महीनों में इसमें लगभग 97.85%, तीन महीनों में 96.36% और एक महीने में 42.65% की तेजी आई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें