Stoct Market: सेंसेक्स 3.11% और निफ्टी 2.77% चढ़ा। इस दौरान कैल्कम विजन, इन्फ्रैक्स रिन्यूएबल समेंत 5 शेयरों में 14% से ज्यादा की तेजी की गई इनमें कैल्कम विजन का शेयरों सबसे आगे रहा, जिसने 48.10% का साप्ताहिक रिटर्न दिया।
बीता बाजार में बीते सप्ताह निवशकों के लिए अच्छा रहा बीएसई का सेंसेक्स 2,256.94 अंक यानी 3.11% की बढ़त के साथ 74,729.27 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 625.7 अंक यानी 2.77% चढ़कर 23,146.15 के स्तर पर पहुंच गया।
कैल्कम विजन 48.10% की बढ़त के साथ सबसे आगे
बीते सप्ताह कैल्कम विजन का शेयर सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा। कंपनी के शेयर की कीमत 60.77 रुपए से बढ़कर 90 रुपए तक पहुंच गई। इस तरह सप्ताहभर में इसमें 48.10% की तेजी दर्ज की गई।
इन्फ्रैक्स रिन्यूएबल एक सप्ताह में 46.62% उछला शेयर
इन्फ्रैक्स रिन्यूएबल के शेयर में भी पिछले सप्ताह जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी का स्टॉक 119.80 रुपए से बढ़कर 175.65 रुपए पर पहुंच गया। इस दौरान शेयर ने 46.62% का रिटर्न दिया। शुक्रवार को बीएसई पर यह शेयर 19.98% की तेजी के साथ 175.65 रुपए पर बंद हुआ।निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
खासकर कम बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों के शेयरों में कीमतों में उतार-चढ़ाव अधिक हो सकता है। ऐसे में निवेश से पहले कंपनी के वित्तीय नतीजों, कारोबार की स्थिति, कर्ज और शेयर में कारोबार की मात्रा का आकलन करना जरूरी है।
राजस्थान ट्यूब मैन्युफैक्चरिंग कंपनी: 41.24% चढ़ा शेयर
सप्ताह की शुरुआत में 7.08 रुपए पर कारोबार कर रहा यह स्टॉक बढ़कर 10 रुपए तक पहुंच गया। इस दौरान इसमें 41.24% की बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 0.50% की मामूली गिरावट के साथ 10 रुपए पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 45.08 करोड़ रुपए रहा।







