Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Share Market: दो दिन की तेजी के बाद बाजार में गिर…
Stock market closed lower.(Image Source: AI Photo)
Stock market closed lower.(Image Source: AI Photo)
शेयर बाजार

Share Market: दो दिन की तेजी के बाद बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 429 अंक टूटा 

Share Market: दो कारोबारी सत्रों तक बढ़त दर्ज करने के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को फिर बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में दबाव के बीच बैंकिंग और कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी रही, लेकिन ज्यादातर प्रमुख शेयर लाल निशान में बंद हुए।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 11:50 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Share Market: दो कारोबारी सत्रों तक बढ़त दर्ज करने के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को फिर बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में दबाव के बीच बैंकिंग और कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी रही, लेकिन ज्यादातर प्रमुख शेयर लाल निशान में बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 72,638.70 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स की शुरुआत 72,965.38 के स्तर से हुई थी। दिन के अंत तक इसमें लगातार दबाव बना रहा। 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बुधवार को कमजोरी के साथ बंद हुआ। 50 शेयरों वाला निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी टूटकर 22,603.05 पर आ गया। निफ्टी की शुरुआत 22,690.45 के स्तर पर हुई थी।

मंगलवार को बाजार में रही थी जोरदार तेजी

इससे एक दिन पहले यानी 6 अक्टूबर को शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया था। मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे, जबकि 9 में गिरावट दर्ज की गई थी। ट्रेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 12.78 फीसदी की तेजी रही थी। दूसरी ओर टेक महिंद्रा 2.30 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे कमजोर शेयर रहा। 

सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयरों में तेजी

बुधवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 4 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 26 शेयरों में गिरावट रही। कोटक महिंद्रा बैंक सेंसेक्स का सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा। इसके अलावा भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस में भी तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में टाइटन सबसे कमजोर रहा। इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), एशियन पेंट्स और इन्फोसिस में भी बिकवाली देखने को मिली। इन्फोसिस का शेयर 2.07 फीसदी टूटकर 992.10 रुपये पर बंद हुआ।

RBI के रेपो रेट फैसले का बाजार पर असर

बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसले पर भी बाजार की नजर रही। 5 अक्टूबर से शुरू हुई बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति के फैसलों की घोषणा की। 

रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हुआ

आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 5.25 फीसदी से बढ़ाकर 5.50 फीसदी कर दिया। रेपो रेट में बदलाव का सीधा असर बैंकिंग सिस्टम में ब्याज दरों पर पड़ सकता है। इससे कर्ज और ईएमआई महंगी होने की संभावना रहती है, जबकि एफडी निवेशकों को अधिक ब्याज मिलने का फायदा हो सकता है।

महंगाई और कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजर

बाजार में ग्लोबल टेंशन, महंगाई और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जैसे मुद्दों को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ऐसे माहौल में रेपो रेट में बढ़ोतरी को बाजार के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना गया। निवेशकों की सतर्कता बढ़ने से बुधवार के कारोबार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। 

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

बुधवार को भारतीय रुपए भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ। रुपया 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 96.7750 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 96.4200 के स्तर पर बंद हुआ था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें