Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Kanpur Dehat Accident: खाटू श्याम से दर्शन कर लाैट रहे  2 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत, 15 लोग घायल Food Safety Inspection: एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, तीन ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Kanpur Dehat Accident: खाटू श्याम से दर्शन कर लाैट रहे  2 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत, 15 लोग घायल Food Safety Inspection: एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, तीन ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Hindustan Zinc Share: चांदी की कीमतों में गिरावट …
Hindustan Zinc shares fell by up to 5%(Image Source: Social Media)
Hindustan Zinc shares fell by up to 5%(Image Source: Social Media)
शेयर बाजार

Hindustan Zinc Share: चांदी की कीमतों में गिरावट से 5% टूटा शेयर, 6 महीने में 18% फिसला स्टॉक

Hindustan Zinc Share: चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट का असर हिंदुस्तान जिंक के शेयरों पर देखने को मिला।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Nov 2026, 04:14 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Hindustan Zinc Share: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में आई गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला, चांदी उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के शेयर गुरुवार, 19 नवंबर को कारोबार के दौरान करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गए। इसी बीच घरेलू बाजार में सिल्वर ETF भी 2 फीसदी तक नीचे आ गए। चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंकाओं को प्रमुख वजह माना जा रहा है।  

527 रुपए से गिरकर 509 रुपए तक पहुंचा हिंदुस्तान जिंक का शेयर

गुरुवार को हिंदुस्तान जिंक का शेयर पिछले कारोबारी सत्र के 527 रुपए के बंद भाव के मुकाबले 515 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें और गिरावट आई और भाव 509.20 रुपए तक पहुंच गया। हालांकि, दिन में शेयर का उच्चतम स्तर 525 रुपए रहा। इस उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर कंपनी के शेयरों पर बनी रही।

छह महीने में 18 फीसदी तक गिर चुका है स्टॉक

हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में कमजोरी केवल एक दिन तक सीमित नहीं है,  छह महीनों के दौरान कंपनी के शेयर करीब 18 फीसदी तक टूट चुके हैं। वहीं, साल 2026 में अब तक इनमें लगभग 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव को इस गिरावट की एक प्रमुख वजह माना जा रहा है, क्योंकि चांदी कंपनी के कारोबार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।  

MCX पर चांदी 5,872 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई

घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 5,872 रुपए यानी 3.46 फीसदी गिरकर 1,63,830 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया।

डॉलर और रुपए की मजबूती से दोहरा दबाव

कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के प्रमुख अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, कीमती धातुओं पर इस समय दो तरफ से दबाव है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है। वहीं, भारतीय रुपये की मजबूती के कारण घरेलू बाजार में भी कीमतें नीचे आ रही हैं। इस तरह डॉलर और रुपये की चाल दोनों का असर चांदी के भाव पर पड़ रहा है।

जर्मेनियम उत्पादन बढ़ाने की तैयारी में हिंदुस्तान जिंक

शेयरों में गिरावट के बीच हिंदुस्तान जिंक अपनी उत्पादन क्षमता और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की दिशा में भी काम कर रही है। कंपनी खनन प्रक्रिया से निकलने वाले उप-उत्पादों (बाय-प्रोडक्ट्स) से जिंक, लेड, सिल्वर और जर्मेनियम जैसी धातुएं निकालने के लिए प्रतिवर्ष 10 मिलियन टन क्षमता वाली हाईटेक सुविधा विकसित कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें