Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार शेयर बाजार : 9700 करोड़ के IPO के बाद SBI फंड्स म…
SBI Funds Management IPO लिस्टिंग में 6% बढ़त स्टॉक मार्केट
SBI Funds Management IPO लिस्टिंग में 6% बढ़त स्टॉक मार्केट
शेयर बाजार

शेयर बाजार : 9700 करोड़ के IPO के बाद SBI फंड्स मैनेजमेंट की बाजार में शुरुआत

SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों की आज शेयर बाजार में शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर NSE और BSE पर इश्यू प्राइस से करीब 6 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। 9,795 करोड़ रुपये का यह IPO 41.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जिसमें संस्थागत निवेशकों की सबसे ज्यादा रुचि देखने को मिली।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 02:51 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 01:50 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। हालांकि कंपनी की एंट्री निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक शानदार नहीं रही। बाजार में गिरावट के माहौल के बीच कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर इश्यू प्राइस से करीब 6 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ।
एनएसई पर एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का शेयर 6.85 फीसदी बढ़त के साथ 613.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जबकि बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 6.27 फीसदी तेजी के साथ 610 रुपये पर हुई।

ग्रे मार्केट प्रीमियम ने बढ़ाई थी उम्मीदें

लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह था। बाजार में एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का शेयर करीब 97 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा था कि शेयर लगभग 671 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकता है। हालांकि, वास्तविक लिस्टिंग इससे काफी नीचे रही और निवेशकों को उम्मीद के मुकाबले सीमित फायदा मिला। 

9,795 करोड़ रुपये का था आईपीओ

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का 9,795.31 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 जुलाई को खुला था और 16 जुलाई को बंद हुआ था। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था और यह कुल 41.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने आईपीओ के लिए शेयर का प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

QIB कैटेगरी में सबसे ज्यादा मांग

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ में सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की ओर से दिखाई गई। इस कैटेगरी में इश्यू को 140.11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) की कैटेगरी में 22.51 गुना और रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 3.6 गुना बोलियां प्राप्त हुईं। 

ऑफर फॉर सेल था पूरा आईपीओ

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित था। इसमें कंपनी के मौजूदा शेयरधारक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और अमुंडी ने 17.10 करोड़ शेयरों की बिक्री की। इस वजह से आईपीओ से मिलने वाली पूरी राशि शेयर बेचने वाले मौजूदा निवेशकों को मिली और कंपनी को इससे कोई नया फंड नहीं मिला।

SBI म्यूचुअल फंड का करता है प्रबंधन

साल 1992 में स्थापित एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल है। यह एसबीआई म्यूचुअल फंड का प्रबंधन करती है और बड़ी मात्रा में निवेशकों के पैसे का संचालन करती है। कंपनी के पास करीब 16.32 लाख करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) है, जो भारत के कुल म्यूचुअल फंड उद्योग के लगभग 15.5 फीसदी हिस्से के बराबर है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें