Friday, 28 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार Stock Market Today: हरे निशान में खुला बाजार, कोट…
Sensex and Nifty fluctuations
Sensex and Nifty fluctuations
शेयर बाजार

Stock Market Today: हरे निशान में खुला बाजार, कोटक बैंक और इटरनल समेत इन शेयरों में तेजी

Stock Market Today: बुधवार की गिरावट के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़कर खुला, जबकि निफ्टी ने 24,341.95 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। बाजार खुलते ही कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई प्रमुख शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
27 Aug 2026, 03:18 PM
नई दिल्ली
Stock Market Today: बुधवार की गिरावट के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़कर खुला, जबकि निफ्टी ने 24,341.95 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। बाजार खुलते ही कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई प्रमुख शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

कोटक महिंद्रा बैंक में दूसरे दिन भी तेजी 

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में यह करीब 1.15 प्रतिशत ऊपर था। वहीं, इटरनल का शेयर 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। शुरुआती बढ़त के बाद फिसला सेंसेक्स तेजी के साथ खुलने के कुछ देर बाद बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया। सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 24.25 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,448.69 पर कारोबार कर रहा था।  

वैश्विक परिस्थितियों से बाजार पर दबाव 

जानकारों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इसके समाधान को लेकर बनी अनिश्चितता निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव का असर भी घरेलू बाजार की चाल पर दिखाई दे रहा है।

सेंसेक्स के 21 शेयरों में दिखी बढ़त 

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 21 के शेयर हरे निशान में थे। कोटक महिंद्रा बैंक करीब 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। इटरनल का शेयर 0.89 प्रतिशत चढ़कर 329.90 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। इन प्रमुख शेयरों में भी हुई खरीदारी बजाज फाइनेंस में 0.68 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 0.58 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 0.49 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। 

इन शेयरों में दर्ज की गई गिरावट

हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.49 प्रतिशत और पावरग्रिड में 0.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक 0.21 प्रतिशत, टाइटन 0.20 प्रतिशत और आईटीसी 0.17 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे। एचसीएल टेक में 0.08 प्रतिशत और भारती एयरटेल में 0.05 प्रतिशत की कमजोरी रही। ये आंकड़े सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक के हैं। 

आईसीआईसीआई बैंक 0.46 प्रतिशत

अडानी पोर्ट्स 0.45 प्रतिशत और सन फार्मा 0.41 प्रतिशत ऊपर कारोबार करते दिखाई दिए। रिलायंस, इन्फोसिस और टाटा स्टील चढ़े रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 0.40 प्रतिशत और इन्फोसिस में 0.37 प्रतिशत की बढ़त रही। इसके अलावा टाटा स्टील 0.34 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। 

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 0.6 प्रतिशत घटकर 87.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। इस गिरावट के साथ सप्ताहभर में कच्चे तेल का भाव लगभग 6.8 प्रतिशत नीचे आ चुका है। कच्चे तेल में नरमी को भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए राहत के संकेत के रूप में देखा जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें