Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार Ganja Smuggling: राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर 3 तस्करों को दबोचा, 17.5 लाख का माल बरामद Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार Ganja Smuggling: राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर 3 तस्करों को दबोचा, 17.5 लाख का माल बरामद
W 𝕏 f
होम बिलासपुर Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छ…
Investigation into the case of a student being beaten at school (Image Source: AI Photo)
Investigation into the case of a student being beaten at school (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर Featured

Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच

Student Assault Case: बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित भारत माता स्कूल में 11 वर्षीय छात्र से मारपीट के आरोप के बाद शिक्षा विभाग ने जांच टीम गठित कर 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 08:19 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Student Assault Case: सिरगिट्टी स्थित भारत माता स्कूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कक्षा छठवीं के एक 11 वर्षीय छात्र को उसकी क्लास टीचर ने कथित तौर पर इस कदर पीटा कि मासूम गहरे सदमे में चला गया है। बच्चा इस कदर खौफजदा है कि उसने स्कूल जाने से साफ मना कर दिया है। परिजनों की शिकायत के बाद जिला शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। 
शिक्षिका पर आपा खोने और अमानवीय बर्ताव का आरोप गोविंद नगर (सिरगिट्टी) की रहने वाली पीड़ित छात्र की मां पी. जगदेश्वरी के मुताबिक, घटना 17 सितंबर की है। स्कूल में छठवीं की अध्यापिका दीपिका मैडम ने किसी बात पर आपा खो दिया और मासूम बच्चे की बेदर्दी से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद से ही बच्चा बुरी तरह सहमा हुआ है। मां ने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद बेटा रातभर सिहरता रहा और हाथ जोड़कर रो-रोकर यही कहता रहा— "मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, मैडम बहुत मारेंगी।

प्राचार्य ने नहीं दिया ध्यान, तो DEO दफ्तर पहुंचे परिजन 

पीड़ित मां का आरोप है कि घटना के अगले दिन जब वे इंसाफ मांगने स्कूल के प्राचार्य के पास पहुंचीं, तो प्रबंधन ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूल प्रशासन के इस उदासीन रवैये से निराश होकर मां को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के दफ्तर की शरण लेनी पड़ी।

दो सदस्यीय जांच टीम गठित, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने बिल्हा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और सेजेश तिफरा के प्राचार्य को मिलाकर एक संयुक्त जांच टीम बनाई है। इस टीम को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की पड़ताल करने और 3 दिनों के भीतर निष्पक्ष रिपोर्ट व स्पष्ट सिफारिशें सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की कॉपी संचालक लोक शिक्षण और कलेक्टर को भी भेज दी गई है।

किसने क्या कहा?

जांच में आरोप सही मिले तो होगी सख्त कार्रवाई "स्कूलों में बच्चों के साथ किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। शिकायत मिलते ही संयुक्त जांच टीम गठित कर दी गई है। 3 दिन में रिपोर्ट तलब की गई है। अगर आरोप सच साबित होते हैं, तो आरोपी शिक्षिका और संस्था के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।" — संदीप पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर

रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी "अभिभावक ने शिकायत दर्ज कराई है और शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। चूंकि अभी जांच चल रही है, इसलिए इस पर कुछ भी कहना सही नहीं होगा। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।" — प्रमोद कुमार बड़ा, प्राचार्य, भारत माता स्कूल (सिरगिट्टी)

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें