Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान…
Massive fire at a tyre shop (Image Source: Keertiman Media)
Massive fire at a tyre shop (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान

Shop Fire: शुक्रवार दोपहर बागबाहरा में नाली के कचरे से भड़की आग ने टायर रिपेयरिंग वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया। धधकते टायरों से फैली आग में टायर, कंप्रेसर मशीन समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जबकि बगल की लाइट डेकोरेशन और साउंड दुकानों के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को भी नुकसान पहुंचा। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़कर आग पर काबू पाया।

म
प्रकाशित: 19 Sep 2026, 09:57 AM · अपडेट: 01 Nov 2026, 03:20 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
स्रोत: स्वयं रिपोर्ट
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Shop Fire: शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पेट्रोल पंप और पिथौरा चौक के बीच स्थित मुकेश साहू की टायर रिपेयरिंग वर्कशॉप में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के सामने पड़े छोटे-बड़े टायरों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें दुकान के भीतर तक पहुंच गईं। टायर, कंप्रेसर मशीन सहित अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया। वहीं तेज लपटों और तपिश से बगल की धनुष लाइट एंड सर्विस की दोनों दुकानों में रखे माइक, साउंड सिस्टम, मिक्सर सहित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ और यातायात को नियंत्रित किया, जबकि नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
टायर दुकान में लगी भीषण आग

नाली के कचरे से उठी चिंगारी, टायरों ने पकड़ी आग

बताया गया कि विश्वकर्मा जयंती के कारण मुकेश साहू की दुकान सुबह से बंद थी। दुकान के सामने छोटे-बड़े टायर हमेशा की तरह रखे हुए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दुकान के सामने नाली के कचरे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग वहां रखे अनुपयोगी टायरों तक पहुंच गई। टायरों के धधकने से उठी लपटों ने दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

लोगों ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन बढ़ती गई आग

आग देखकर बगल में साउंड सिस्टम की दुकान संचालित करने वाले धनेश सोनवानी सहित आसपास के लोगों ने शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टायरों में लगी आग तेजी से फैलती गई। इसके बाद पुलिस और नगर पालिका के अग्निशमन वाहन को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग दुकान के अंदर तक प्रवेश कर चुकी थी।

पुलिस ने संभाला ट्रैफिक, शटर तोड़कर बुझाई आग

पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही आसपास जमा लोगों को हटाया और यातायात व्यवस्था संभाली। वहीं अग्निशमन दल ने तत्काल मोर्चा संभाला। दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और पानी की बौछार से अंदर लगी आग पर काबू पाया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई।

बगल की दुकानों में भी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान क्षतिग्रस्त

आग की तेज लपटों और तपिश से बगल की दोनों दुकानों में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को भी नुकसान पहुंचा है। माइक, साउंड सिस्टम, मिक्सर सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। दोनों दुकानदारों ने सामान का आकलन करने के बाद वास्तविक नुकसान का आंकड़ा सामने रखने की बात कही है।

वर्षों की मेहनत में लगी आग

मुकेश साहू ने बताया कि किराए का मकान लेकर उन्होंने वर्षों की मेहनत से दुकान स्थापित की थी। आगजनी में दुकान और सामान बर्बाद होने से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें