Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
पुलिस का वार : बैंक खाते बेचकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत पुलिस का वार : बैंक खाते बेचकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत
W 𝕏 f
होम शिक्षा पढ़ाई करना हुआ और महंगा : भारतीय छात्रों की जेब प…
आँस्ट्रेलिया में स्टूडेंट वीजा फीस पर बढ़ोतरी
आँस्ट्रेलिया में स्टूडेंट वीजा फीस पर बढ़ोतरी
शिक्षा

पढ़ाई करना हुआ और महंगा : भारतीय छात्रों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, वीजा फीस में भारी बढ़ोतरी 

ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों के लिए नई चुनौती सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने विदेशी छात्रों, पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा और अन्य कई श्रेणियों की वीजा फीस में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी हैं। इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का कुल खर्च पहले से कहीं अधिक हो जाएगा, जिससे हजारों भारतीय छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 Jul 2026, 12:20 PM
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों के लिए नई चुनौती सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने विदेशी छात्रों, पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा और अन्य कई श्रेणियों की वीजा फीस में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी हैं। इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का कुल खर्च पहले से कहीं अधिक हो जाएगा, जिससे हजारों भारतीय छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।  

भारतीय छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा हुआ महंगा

हायर एजुकेशन और वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (VET) के छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा (सबक्लास 500) की आवेदन फीस 2,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से बढ़ाकर 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दी गई है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 1.65 लाख रुपये बैठती है। पहले छात्रों को लगभग 1.32 लाख रुपये खर्च करने पड़ते थे। ICEF मॉनिटर की रिपोर्ट के मुताबिक ASEAN देशों के छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा फीस 2,050 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर ही रखी गई है। चूंकि भारत इस समूह का सदस्य नहीं है, इसलिए भारतीय छात्रों को बढ़ी हुई पूरी फीस चुकानी होगी।  

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने पार्टनर वीजा की फीस 

अब इसके लिए 11,710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 7.73 लाख रुपये खर्च करने होंगे। पहले यह शुल्क 9,365 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर था। एंप्लॉयर-स्पांसर्ड स्किल वीजा के लिए न्यूनतम वेतन सीमा भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां 76,515 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की सालाना आय जरूरी थी, वहीं अब यह सीमा बढ़ाकर 79,499 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दी गई है। 

दूसरे देशों की तुलना में महंगी फीस 

नई दरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्टूडेंट वीजा दुनिया के प्रमुख शिक्षा गंतव्यों में सबसे महंगे वीजा में शामिल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में स्टूडेंट वीजा फीस करीब 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है, जबकि ब्रिटेन में लगभग 935, न्यूजीलैंड में 790, अमेरिका में 775 और कनाडा में केवल 240 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के बराबर शुल्क लिया जाता है।

चार साल में रिकॉर्ड स्तर तक 

साल 2022 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने स्टूडेंट वीजा फीस में लगभग 285 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वहीं पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा की फीस भी करीब 148 प्रतिशत बढ़ चुकी है। दूसरी ओर अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जैसे देशों में इस अवधि के दौरान वीजा शुल्क में अपेक्षाकृत बहुत कम बदलाव हुआ है।

भारतीय छात्रों को करना होगा बेहतर प्लान

विशेषज्ञों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई की योजना बना रहे भारतीय छात्रों को अब ट्यूशन फीस, रहने का खर्च और वीजा शुल्क सहित पूरे बजट की पहले से बेहतर योजना बनानी होगी। बढ़ी हुई वीजा फीस के कारण विदेश में शिक्षा का कुल खर्च लाखों रुपये तक बढ़ सकता है, इसलिए आवेदन करने से पहले आर्थिक तैयारी करना पहले से अधिक जरूरी हो गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें