Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: भाटागांव बस स्टैंड में बस के अंदर कंडक्टर का शव मिलने से मचा हड़कंप Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Raipur News: भाटागांव बस स्टैंड में बस के अंदर कंडक्टर का शव मिलने से मचा हड़कंप Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › खैरागढ़-छुईखदान-गंडई › Swine flu strikes: खैरागढ़ में 4 साल का बच्चा H1N…
Health team conducting H1N1 testing in Khairagarh
Health team conducting H1N1 testing in Khairagarh
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

Swine flu strikes: खैरागढ़ में 4 साल का बच्चा H1N1 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया घर-घर सर्वे

Swine flu strikes: खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र में स्वाइन फ्लू (H1N1) का मामला सामने आया है। नगर के वार्ड नंबर 9 स्थित कन्डरापारा निवासी चार वर्षीय कन्हैया चंद्राकर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे का फिलहाल राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Aug 2026, 07:01 PM · अपडेट: 17 Oct 2026, 05:16 AM
खैरागढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Swine flu strikes: खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र में स्वाइन फ्लू (H1N1) का मामला सामने आया है। नगर के वार्ड नंबर 9 स्थित कन्डरापारा निवासी चार वर्षीय कन्हैया चंद्राकर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे का फिलहाल राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, उद्धव चंद्राकर के चार वर्षीय बेटे कन्हैया की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने लक्षणों को देखते हुए आवश्यक जांच कराई, जिसमें बच्चे के H1N1 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को मामले की सूचना दी गई।

परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए

सूचना मिलते ही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बघेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चे के घर पहुंची। टीम ने परिवार के सभी सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की और एहतियात के तौर पर उनके सैंपल भी लिए। इस कार्रवाई में लैब टेक्नीशियन अखिल वर्मा, सुपरवाइजर रोहित साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। 

वार्ड और आसपास के क्षेत्रों में घर-घर सर्वे

संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए वार्ड नंबर 9 और आसपास के इलाकों में घर-घर स्वास्थ्य सर्वे शुरू किया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों से सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों की जानकारी जुटा रहे हैं। संदिग्ध लक्षण मिलने पर संबंधित व्यक्ति को जांच और चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है।

लोगों को बचाव के तरीकों की दी जा रही जानकारी

सर्वे के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम नागरिकों को H1N1 संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही है। लोगों को खांसते या छींकते समय मुंह ढकने, हाथों की नियमित सफाई करने और बीमार व्यक्ति के निकट संपर्क से बचने की सलाह दी जा रही है। किसी भी तरह के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है।

लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, सर्दी या सांस लेने में तकलीफ होने पर लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने को कहा गया है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में तुरंत जांच करानी चाहिए। फिलहाल विभाग संक्रमित बच्चे के संपर्क में आए लोगों और क्षेत्र के संदिग्ध मामलों पर नजर बनाए हुए है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें