Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद बागबाहरा में शिक्षक फेडरेशन नाराज, VSK ऐप व्यवस्थ…
VSK ऐप ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध
VSK ऐप ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध
महासमुंद

बागबाहरा में शिक्षक फेडरेशन नाराज, VSK ऐप व्यवस्था सुधारने की मांग

बागबाहरा में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने वीएसके ऐप आधारित ऑनलाइन उपस्थिति से वेतन जोड़ने के शिक्षा विभाग के आदेश का विरोध किया है। फेडरेशन ने कहा कि नेटवर्क समस्या, सर्वर की खराबी और तकनीकी खामियों के कारण शिक्षकों को परेशानी हो रही है। संगठन ने मांग की है कि पहले ऐप की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, इसके बाद ही ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को अनिवार्य किया जाए।

प्रकाशित: 29 Jul 2026, 08:27 AM · अपडेट: 06 Aug 2026, 04:23 PM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शिक्षा विभाग द्वारा जुलाई महीने की सैलरी को VSK ऐप के जरिए बायोमेट्रिक/ऑनलाइन अटेंडेंस से जोड़ने के फैसले के खिलाफ शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन (ब्लॉक इकाई बागबाहरा) ने इस आदेश को पूरी तरह अव्यावहारिक बताते हुए इसका कड़ा विरोध जताया है। संघ के नेताओं का स्पष्ट कहना है कि ऐप की तकनीकी कमियों और नेटवर्क की समस्याओं को सुधारे बिना शिक्षकों का वेतन रोकना सरासर अन्याय है।

नेटवर्क गायब, फिर उपस्थिति कैसे दर्ज हो ? 

फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बघेल और प्रांतीय महासचिव आदित्य गौरव साहू का कहना है कि बागबाहरा विकासखंड के करीब 8 से 10 संकुल (क्लस्टर) ऐसे दूरस्थ और जंगलाती इलाकों में आते हैं, जहाँ मोबाइल नेटवर्क का नामो-निशान तक नहीं है। ऐसी स्थिति में VSK ऐप के जरिए रोजाना हाजिरी लगाना लगभग असंभव हो जाता है। यही हाल प्रदेश के कई अन्य अंदरूनी इलाकों का भी है। फेडरेशन की नेता दीपाली वर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि शिक्षक रोज समय पर स्कूल पहुँचकर पूरी ईमानदारी से पढ़ा रहे हैं। वे ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन ऐप का सर्वर ठप रहने और नेटवर्क न होने की सजा वेतन रोककर देना कहीं से भी जायज नहीं है। 

निजता और मानसिक तनाव को लेकर भी चिंता 

शिक्षकों ने ऐप की सुरक्षा और मोबाइल प्राइवेसी को लेकर भी अपने अंदेशे जाहिर किए हैं। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि: यदि नेटवर्क या सर्वर की गड़बड़ी से किसी शिक्षक की अटेंडेंस दर्ज नहीं हो पाती, तो उसकी गाज उसकी तनख्वाह पर नहीं गिरनी चाहिए। महीने के अंत में वेतन रुकने से शिक्षक मानसिक रूप से परेशान होंगे, जिसका सीधा असर स्कूलों की पढ़ाई और बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा।

आंदोलन की चेतावनी 

फेडरेशन ने शासन और शिक्षा विभाग को आड़े हाथों लेते हुए याद दिलाया कि वे पहले भी कई बार ज्ञापन और आंदोलनों के जरिए VSK ऐप की खामियों से प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद सुधार करने के बजाय ऐसा मनमाना फरमान जारी कर दिया गया। 
शिक्षकों की प्रमुख मांगें:
  • सबसे पहले VSK ऐप की सभी तकनीकी और सर्वर समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए। 
  • दूरस्थ क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक और व्यावहारिक हाजिरी व्यवस्था पर विचार हो। 
  • जब तक व्यवस्था सुदृढ़ न हो, तब तक ऑनलाइन अटेंडेंस को वेतन से जोड़ने का नियम स्थगित रहे।
शिक्षकों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज व्यावहारिक समस्याओं को नजरअंदाज कर यह आदेश जबरन थपा गया, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन होगा, जिसकी पूरी जवाबदेही शासन और शिक्षा विभाग की होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें