Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद तेज बहाव बना काल : मछली पकड़ने की कीमत जान देकर च…
नाले में बहेने से युवक की मौत
नाले में बहेने से युवक की मौत
महासमुंद

तेज बहाव बना काल : मछली पकड़ने की कीमत जान देकर चुकाई, 24 घंटे बाद मिला युवक का शव   

तुमगांव थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर एनीकट में तेज बहाव की चपेट में आए 21 वर्षीय युवक का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। युवक सोमवार दोपहर मछली पकड़ने के दौरान पानी में बह गया था। लगातार बारिश और एनीकट में बढ़े जलस्तर के कारण सोमवार को खोजबीन अभियान सफल नहीं हो सका।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 11:50 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:51 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
तुमगांव थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर एनीकट में तेज बहाव की चपेट में आए 21 वर्षीय युवक का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। युवक सोमवार दोपहर मछली पकड़ने के दौरान पानी में बह गया था। लगातार बारिश और एनीकट में बढ़े जलस्तर के कारण सोमवार को खोजबीन अभियान सफल नहीं हो सका। मंगलवार सुबह जलस्तर कम होने के बाद नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोबारा अभियान चलाया और एनीकट से लगभग 
जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी रामेश्वर निषाद (21) सोमवार दोपहर मछली पकड़ने के लिए निकला था। वह गांव के समीप स्थित एनीकट पहुंचा, जहां बारिश के कारण पानी का बहाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी तेज था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी की तेज धारा में बह गया।  

युवक को बहता देख बचाने का प्रयास 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को बहता देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास कियाकुछ ग्रामीणों ने लकड़ी और अन्य साधनों की मदद से उसे किनारे लाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। देखते ही देखते युवक गहरे पानी में ओझल हो गया। सूचना मिलते ही तुमगांव पुलिस, प्रशासनिक अमला और नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन तेज बहाव और अधिक जलस्तर के कारण अभियान रोकना पड़ा।

चार माह पहले ही बसी थी नई गृहस्थी

ग्रामीणों के अनुसार रामेश्वर निषाद की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। वह परिवार का युवा सदस्य था और खेती-किसानी के साथ अन्य कार्यों में भी हाथ बंटाता था। उसकी असमय मौत से नवविवाहिता पत्नी, माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी दिनभर शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।उसकी असमय मौत से नवविवाहिता पत्नी, माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी दिनभर शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। 

कई मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद 

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के एनीकटों, नदी-नालों और पुल-पुलियों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और मछली पकड़ने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दिनों में तेज बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

एनीकटों के आसपास सावधानी बरतने की अपील 

ऐसे में प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और एनीकटों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि तेज बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है और थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। खासकर मछली पकड़ने, नहाने या पानी पार करने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें