Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सूरजपुर गला रेतकर हत्या : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, …
युवती हत्या मामला
युवती हत्या मामला
सूरजपुर

गला रेतकर हत्या : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, नेहरू पार्क में युवती की बेरहमी से हत्या

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नेहरू पार्क में एक युवती की दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवती की अंबिकापुर ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने एकतरफा प्रेम के शक में आरोपी रितेश राजवाड़े को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jul 2026, 09:14 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 11:02 PM
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को हुई एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। शहर के नेहरू पार्क में एक युवती पर चाकू से हमला कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार दोपहर सूरजपुर शहर स्थित नेहरू पार्क में हुई। लटोरी क्षेत्र की रहने वाली युवती पर आरोपी युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती जान बचाने के लिए मौके से भागी, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया। हालांकि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कुरवा निवासी रितेश राजवाड़े युवती से एकतरफा प्रेम करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि युवती किसी अन्य युवक से फोन पर बातचीत करती है। इसी बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद सूरजपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अलग-अलग टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच जारी है।सार्वजनिक स्थान पर दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें