Toxic OTT Release Date: KGF 2 की बंपर सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म Toxic ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था। हालांकि, बड़े पर्दे पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो करिश्मा नहीं दिखा सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी। अब चर्चा है कि थिएटर्स में सुस्त कारोबार के बाद मेकर्स इसे जल्द से जल्द OTT पर उतारने का मन बना चुके हैं।
इसी महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दे सकती है दस्तक
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों के बाद अब बहुत जल्द OTT पर रिलीज होने जा रही है। 123Telugu की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 25 सितंबर 2026 को जी5 (ZEE5) पर स्ट्रीम की जा सकती है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म महज एक महीने के भीतर ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि, मेकर्स या ZEE 5 की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओटीटी डील का गणित
लगभग 500 से 600 करोड़ रूपए के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 249.02 करोड़ रूपए और दुनियाभर में लगभग 340.98 करोड़ रूपए का बिजनेस किया है। थिएटर्स में इस ढीले प्रदर्शन का सीधा असर फिल्म की डिजिटल डील पर भी पड़ा है। खबरों की मानें तो मेकर्स शुरुआत में इसके ओटीटी राइट्स के लिए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग कर रहे थे, जबकि प्लेटफॉर्म की तरफ से 150 करोड़ रूपए तक का ऑफर मिला था। अब बॉक्स ऑफिस के नतीजों को देखते हुए इस डील के आंकड़ों में बदलाव की खबरें आ रही हैं।

ओटीटी पर देखने को मिल सकता है अलग कट
फिल्म से जुड़ा एक और दिलचस्प अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ओटीटी दर्शकों के लिए इसका एक खास या एडिटेड वर्जन पेश कर सकते हैं। हालांकि, इस पर भी अभी सस्पेंस बरकरार है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को थिएटर्स वाला वर्जन ही दिखेगा या कोई नया कट।कैसी है फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी ?
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' की कहानी आजादी के बाद के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां यश एक खूंखार गैंगस्टर के अवतार में नजर आए हैं। फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का म्यूजिक रवि बस्रूर ने दिया है।