Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रह…
तालाब में गिरी कार, 5 की मौत
तालाब में गिरी कार, 5 की मौत
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे शाजापुर के 5 श्रद्धालुओं की कार भीलखेड़ी जोड़ के पास अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकालकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान न्यूज
26 Jul 2026, 11:13 AM
राजगढ़
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। खाटू श्याम मंदिर में मत्था टेकने जा रहे शाजापुर के एक ही परिवार और परिचितों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक गहरे तालाब में जा समाई। इस खौफनाक हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले के रहने वाले यह श्रद्धालु बेहद उत्साह के साथ खुजनेर स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। 

मोड़ पर नहीं संभल पाया स्टेयरिंग 

यात्रा शांतिपूर्वक चल रही थी, लेकिन जैसे ही उनकी कार भीलखेड़ी जोड़ के पास पहुंची, अचानक वाहन से चालक का नियंत्रण छूट गया। आशंका जताई जा रही है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से मोड़ पर स्टेयरिंग संभल नहीं पाया और गाड़ी सीधे सड़क किनारे पानी से भरे तालाब में जा गिरी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर खुजनेर थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची।
खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर के अनुसार: 
"जब हम मौके पर पहुंचे, तो कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पानी में डूबा हुआ था और केवल पिछला हिस्सा ही दिखाई दे रहा था। शुरुआत में लोकल पुलिस और ग्रामीणों ने रस्सियों के सहारे गाड़ी को बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन असफलता मिली। आखिरकार क्रेन बुलानी पड़ी और करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया।"

गांड़ी के भीतर 5 लोग बेसुध, देखने वालों के पसीज गए दिल

गाड़ी को बाहर निकालने के बाद जब उसके दरवाजे खोले गए, तो वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा पसीज गया। कार के भीतर 5 लोग बेसुध पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल, गांव में छाया सन्नाटा

  • गोविंद तिवारी (55 वर्ष)
  • कमल तिवारी (57 वर्ष)

  • शंकर लाल (57 वर्ष)

  • रोहित खाती (25 वर्ष)

  • अरविंद खाती (30 वर्ष)

जैसे ही इस भीषण हादसे की खबर मृतकों के गृहनगर शाजापुर पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें