Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Akbarnagar Train Accident: ट्रेन की चपेट में आने …
Train accident family tragedy (Image Source: AI Photo)
Train accident family tragedy (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Akbarnagar Train Accident: ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत, मासूम बच्चा घायल

Akbarnagar Train Accident: भागलपुर के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास हुए दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक से होकर स्टेशन जा रहा था, तभी हादसा हुआ। घटना के बाद आरपीएफ जवान ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
08 Sep 2026, 03:14 PM
बिहार

Akbarnagar Train Accident: भागलपुर जिले के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के समीप आज एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

रेलवे ट्रैक पर चल रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, मृतक दंपती अपने बच्चे के साथ भागलपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने अकबरनगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि समय बचाने के लिए परिवार ने रेलवे ट्रैक का रास्ता चुना और पटरी पर पैदल चलने लगा।

दोनों ट्रैक पर एक साथ आईं ट्रेनें

हादसे के समय स्थिति बेहद भयावह हो गई। डाउन लाइन पर परिवार चल रहा था, जबकि उसी दौरान अप लाइन से एक मालगाड़ी भी जमालपुर की ओर गुजर रही थी। दोनों ओर से ट्रेन आने के कारण परिवार को संभलने या सुरक्षित स्थान पर जाने का मौका नहीं मिल सका। ट्रेन की चपेट में आने से पुरुष और महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

अकबरनगर रेल हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग, जांच में जुटी पुलिस और रेलवे प्रशासन।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक दंपती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और संबंधित थानों से संपर्क कर उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आरपीएफ जवान पालस कुमार हालदार ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत अपनी गोद में उठाया और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक बताई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

112 की कार्यशैली पर उठे सवाल

घटना के बाद डायल 112 की टीम की भूमिका को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम में चालक के अलावा दो महिला गार्ड और एक पुरुष गार्ड मौजूद थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टीम ने रेलवे ट्रैक पर पड़े शवों को देखने के बाद भी जरूरी कार्रवाई नहीं की और मौके से लौट गई। लोगों का कहना है कि ऐसे गंभीर हादसे में पुलिस को तत्काल शवों को सुरक्षित हटाने, पहचान प्रक्रिया शुरू करने और घायल बच्चे की मदद के लिए कदम उठाने चाहिए थे।

हादसे की जांच में जुटी रेलवे पुलिस

इस मामले को लेकर लोगों ने पुलिस की संवेदनशीलता और आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों, मृतकों की पहचान और डायल 112 की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद अकबरनगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और रेलवे ट्रैक पर पैदल आवागमन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें