Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम महासमुंद विश्व आदिवासी दिवस पर होगा आदिवासी महोत्सव, विधाय…
आदिवासी समाज मिले विधायक द्वारिकाधीश से
आदिवासी समाज मिले विधायक द्वारिकाधीश से
महासमुंद

विश्व आदिवासी दिवस पर होगा आदिवासी महोत्सव, विधायक द्वारिकाधीश यादव होंगे मुख्य अतिथि

कोमाखान में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय गोंड़ समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

प्रकाशित: 08 Aug 2026, 08:53 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 04:09 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त रविवार को कोमाखान के उप मंडी प्रांगण में आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय गोंड़ समाज (18 गढ़, राज-सुअरमार) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। महोत्सव में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय गोंड़ समाज के प्रतिनिधिमंडल ने खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव से सौजन्य भेंट कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

इस दौरान समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से उप मंडी प्रांगण, कोमाखान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी। 

कार्यक्रम को सफल बनाने अपील 

समाज के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधिमंडल में राज अध्यक्ष देवसिंह ठाकुर, राज उपाध्यक्ष राजू ठाकुर, महामंत्री कोमल सोम, तूफान दीवान, सर्किल अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर, अरुण सिंह ठाकुर, सचिव रघुवीर सिंह ठाकुर, सरपंच एडिसन ठाकुर, महिला प्रतिनिधि बसंता ठाकुर, संगीता ठाकुर एवं रामवती ठाकुर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें