Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Tripti Rajput Case: विधानसभा में फर्जी IAS का वीड…
Fake IAS Tripti Rajput in Bhopal Assembly viral video (Image source: Social media)
Fake IAS Tripti Rajput in Bhopal Assembly viral video (Image source: Social media)
राष्ट्रीय

Tripti Rajput Case: विधानसभा में फर्जी IAS का वीडियो वायरल, तृप्ति राजपूत ने बनाया था ब्लॉग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Tripti Rajput Case: फर्जी IAS बनकर लोगों को झांसे में लेने के आरोपों से घिरी तृप्ति राजपूत का विधानसभा परिसर के अंदर का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह दो युवतियों के साथ ब्लॉगिंग करती नजर आ रही है। मामले ने विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में विशाखा तिरकम और ख्याति ढोलपुरे के नाम भी सामने आए हैं।

स
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 06:02 PM · अपडेट: 17 Oct 2026, 01:55 AM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Tripti Rajput Case: खुद को IAS अफसर बताकर लोगों को झांसे में लेने के आरोपों से घिरी तृप्ति राजपूत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। तृप्ति राजपूत का मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर के अंदर बनाया गया ब्लॉगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की चौकसी पर सवाल उठ रहे हैं।

रील और ब्लॉग बनाती नजर आईं युवतियां

वायरल वीडियो में तीन युवतियां विधानसभा परिसर के अंदर घूमती और वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। इनमें तृप्ति राजपूत भी शामिल है। वीडियो में उसे ‘सीनियर अफसर’ के तौर पर पेश किया गया है। इसी दौरान तृप्ति यह कहते हुए सुनाई देती है, 'हमारी हरकतों और व्यवहार को देखकर कोई नहीं कह सकता कि हम IAS अफसर हैं।'

फर्जी अफसर बनने का खेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि तृप्ति राजपूत वर्ष 2021 से फर्जी अफसर बनकर लोगों को प्रभावित करने का काम कर रही थी। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस को इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका के संकेत भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, तृप्ति के साथ विशाखा तिरकम और ख्याति ढोलपुरे नाम की दो युवतियों की भूमिका भी सामने आई है। अब जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और उन लोगों की जानकारी जुटा रही हैं, जिन्हें इस गिरोह ने अपने जाल में फंसाया।

चंदेरी केस में जेल में बंद है तृप्ति

तृप्ति राजपूत फिलहाल चंदेरी में दर्ज मामले के सिलसिले में अशोकनगर जेल में बंद है। चंदेरी के बाद अब भोपाल में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज की गई है। विधानसभा परिसर के अंदर वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि तृप्ति और उसकी साथियों को विधानसभा परिसर में प्रवेश किस तरह मिला। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्हें प्रवेश दिलाने में किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

विधानसभा की सुरक्षा पर उठे सवाल

फर्जी IAS बनकर लोगों को प्रभावित करने के आरोपों के बीच विधानसभा परिसर का यह वीडियो सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता, उसके बनाए जाने के समय और उसमें दिखाई दे रही युवतियों की भूमिका की जांच कर रही है।

मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ लेडी नटवरलाल’ नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें