Wednesday, 19 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल सड़क पर धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस बाइक के अंदर छिपा था साढ़े चार फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू बकायेदारों पर चला निगम का हंटर, कार्रवाई के डर से मौके पर ही बरसे लाखों रुपये कोल माइंस मुआवजे के नाम पर बड़ी ठगी, भोले-भाले किसान को जाल में फंसाकर खाते से उड़ाए 49.50 लाख मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल सड़क पर धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस बाइक के अंदर छिपा था साढ़े चार फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू बकायेदारों पर चला निगम का हंटर, कार्रवाई के डर से मौके पर ही बरसे लाखों रुपये कोल माइंस मुआवजे के नाम पर बड़ी ठगी, भोले-भाले किसान को जाल में फंसाकर खाते से उड़ाए 49.50 लाख
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय ट्रक चालक की हत्या का खुलासा: प्रेमिका पर रॉड से …
ट्रक चालक हत्या मामले में प्रेमिका गिरफ्तार
ट्रक चालक हत्या मामले में प्रेमिका गिरफ्तार
राष्ट्रीय

ट्रक चालक की हत्या का खुलासा: प्रेमिका पर रॉड से हमला कर डीजल डालकर जलाने का आरोप, CCTV से खुला राज

पीलीभीत में ट्रक के केबिन में जले मिले चालक बलजिंदर सिंह की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंध खत्म करने को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी प्रेमिका ने तौर पर रॉड से हमला किया और केबिन में डीजल डालकर आग लगा दी।

कीर्तिमान रिपोर्ट सती दीवान
19 Aug 2026, 01:15 PM
उत्तर प्रदेश

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास ट्रक के केबिन में जली हालत में मिले चालक बलजिंदर सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। आरोप है कि प्रेम संबंध खत्म करने को लेकर हुए विवाद के दौरान बलजिंदर की प्रेमिका अमनदीप कौर ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। बेहोश होने के बाद ट्रक के केबिन में डीजल डालकर आग लगा दी गई। पुलिस ने मामले में रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र की रहने वाली अमनदीप कौर उर्फ अमना को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि वारदात के बाद घटना को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी। आरोपी घटनास्थल से निकलकर हाईवे से गुजर रहे एक वाहन की मदद से अपने मायके चली गई थी।

पहले हादसा समझ रही थी पुलिस

पुलिस के अनुसार, बलजिंदर सिंह रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र का रहने वाला था और ट्रक चलाता था। वह रुद्रपुर, उत्तराखंड से फोम लदा ट्रक लेकर नेपाल बॉर्डर की ओर जा रहा था। 10 जुलाई को पूरनपुर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास ट्रक के केबिन से उसका जला हुआ शव बरामद हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई थी। शुरुआती जांच में पुलिस और अग्निशमन विभाग ने इसे हादसा माना, लेकिन बलजिंदर के परिजनों को परिस्थितियों पर संदेह था।

CCTV और कॉल डिटेल से बदली जांच की दिशा

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सामने आया कि गुरुद्वारे से निकलने के करीब एक घंटे बाद और लगभग एक किलोमीटर दूर ट्रक आग की चपेट में आया था। इससे पुलिस का शक गहराया। इसके बाद बलजिंदर के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल की जांच की गई। पुलिस को पता चला कि वह दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करता था। एक नंबर से कोई खास सुराग नहीं मिला, लेकिन दूसरे नंबर की कॉल डिटेल में एक महिला से लगातार बातचीत होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, संबंधित मोबाइल नंबर की लोकेशन घटना वाले दिन घटनास्थल के आसपास मिली। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ी और पुलिस अमनदीप कौर उर्फ अमना तक पहुंची।

तीन साल से चल रहा था प्रेम संबंध

पुलिस का कहना है कि बलजिंदर सिंह और अमनदीप कौर के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। अमनदीप इस रिश्ते को खत्म करना चाहती थी, जबकि बलजिंदर पर संबंध जारी रखने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। घटना से पहले अमनदीप अपने मायके आई हुई थी। पुलिस के अनुसार, वह सहेली से मिलने की बात कहकर घर से निकली और पूरनपुर क्षेत्र पहुंची। यहां ट्रक के केबिन में दोनों के बीच विवाद हुआ।

रॉड से हमला, फिर केबिन में लगाई आग

पुलिस का आरोप है कि विवाद के दौरान अमनदीप ने ट्रक के केबिन में रखी लोहे की रॉड से बलजिंदर के सिर पर वार किया। हमले के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने केबिन में रखी प्लास्टिक की पिपिया से डीजल डालकर आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, आग लगाने के पीछे वारदात को सड़क हादसे जैसा दिखाने का प्रयास था। घटना के बाद आरोपी वहां से निकल गई और हाईवे से गुजर रहे एक वाहन में बैठकर अपने मायके पहुंच गई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें