Sunday, 02 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत संतान न होने के तनाव से विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मानसिक रूप से थी परेशान धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू पढ़ाई के साथ अपराध : किराए की कार बेचकर फिर चुरा लेते थे, छात्र गैंग का हैरान करने वाला खुलासा कार्रवाई : ओडिशा से 26.8 किलो गांजा ला रहे चार तस्कर गिरफ्तार, कार और पायलट बाइक जब्त दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत संतान न होने के तनाव से विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मानसिक रूप से थी परेशान धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू पढ़ाई के साथ अपराध : किराए की कार बेचकर फिर चुरा लेते थे, छात्र गैंग का हैरान करने वाला खुलासा कार्रवाई : ओडिशा से 26.8 किलो गांजा ला रहे चार तस्कर गिरफ्तार, कार और पायलट बाइक जब्त
W 𝕏 f
होम मुंगेली मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र में CMO लिखी कार की ट…
मुंगेली हादसा: 'CMO' लिखी कार की टक्कर से दो की मौत
मुंगेली हादसा: 'CMO' लिखी कार की टक्कर से दो की मौत
🔴 BREAKING मुंगेली

मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

मुंगेली के जरहागांव थाना क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Aug 2026, 11:18 AM
मुंगेली
जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला के पास शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि 'CMO' लिखी एक कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। 

मुंगेली लौटते समय हादसा

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में किरण बसूर (39 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अंजली बसूर (35 वर्ष) ने बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे घायल विकेश साहू (करीब 36 वर्ष) की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। तीनों मुंगेली के विनोबा नगर निवासी बताए जा रहे हैं और तखतपुर से मुंगेली लौट रहे थे।

हादसे के बाद कार लेकर चालक हुआ फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में सूचना मिली कि क्षतिग्रस्त कार तखतपुर नगर पालिका के पास खड़ी मिली है। वहीं घटनास्थल से कार की नंबर प्लेट भी बरामद हुई, जिस पर 'CMO' लिखा हुआ था। इसके बाद पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी सामने आई कि दुर्घटना के समय कार में तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) समेत अन्य लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वे मुंगेली कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन समारोह से तखतपुर लौट रहे थे। वहीं बाइक सवार तीनों लोग तखतपुर से मुंगेली की ओर जा रहे थे। हालांकि, इस संबंध में अब तक किसी भी सरकारी या पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए कार में कौन-कौन सवार था, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

हादसे की सूचना मिलते ही जरहागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी शोभा यादव ने बताया कि दुर्घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था, वाहन में कौन-कौन सवार थे और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, बरामद नंबर प्लेट और कार की जानकारी के आधार पर जांच तेज कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें