Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया
W 𝕏 f
होम रायगढ़ छीनी दो जिंदगियां : तालाब में डूबे 65 वर्षीय बुजु…
दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत
दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत
रायगढ़

छीनी दो जिंदगियां : तालाब में डूबे 65 वर्षीय बुजुर्ग, ट्रेलर से टकराकर 27 वर्षीय युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। छाल थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से जान चली गई, जबकि चक्रधर नगर क्षेत्र में ट्रेलर के पीछे बाइक टकराने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Jul 2026, 03:22 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में एक बुजुर्ग और एक युवक की मौत हो गई। पहली घटना तालाब में डूबने की है, जबकि दूसरी घटना सड़क दुर्घटना से जुड़ी है। दोनों मामलों की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
तालाब में नहाने के दौरान डूबे बुजुर्ग पहली घटना छाल थाना क्षेत्र के कुड़ेकेला गांव की है। जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय रोहित सिदार शनिवार को अपने साथियों के साथ गांव में एक मकान की छत पर शीट लगाने का काम करने गए थे। 

तालाब में नहाने के दौरान डूबे बुजुर्ग

दिनभर काम करने के बाद शाम को वह अकेले गांव के तालाब में नहाने पहुंचे। नहाते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। तलाश करने पर उनके डूबने की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

ट्रेलर के पीछे टकराई बाइक, युवक की मौत

दूसरी घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। तिलगा गांव निवासी 27 वर्षीय वृंदावन राठिया शनिवार शाम बाइक से पतरापाली गया था। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच वह घर लौट रहा था। इसी दौरान तिलगा मेन रोड पर उसकी बाइक सामने चल रहे ट्रेलर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में भी मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें