Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर न…
तीन ट्रेलर हादसे का शिकार
तीन ट्रेलर हादसे का शिकार
बिलासपुर

खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खराब होकर खड़े ट्रेलर से पीछे आ रहे दो अन्य ट्रेलर एक के बाद एक टकरा गए। हादसे में दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें चालक फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कटर मशीन से केबिन काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 10:06 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 09:40 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा मोड़ के पास मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खराब होकर खड़े एक ट्रेलर से पीछे आ रहे दो अन्य ट्रेलर एक के बाद एक टकरा गए। हादसे में दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक अंदर फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कटर मशीन से केबिन काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला गया। 
रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडेय के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे ट्रेलर क्रमांक यूपी 17 एपी 9170 ब्रेकडाउन होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा हो गया था। चालक और परिचालक ने वाहन का इंडिकेटर चालू कर दिया था और इसकी जानकारी वाहन मालिक को भी दे दी थी। 

एक के बाद एक टकराए दो ट्रेलर

सुबह करीब 4:45 बजे बेलतरा की ओर से आ रहा ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीजेड 6514 हाईवे पर खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया और पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके कुछ ही समय बाद पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एमएक्स 6299 भी पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से जा टकराया। लगातार हुई तीन वाहनों की टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दोनों ट्रेलरों के केबिन पूरी तरह पिचक चुके थे, जिसके कारण चालक अंदर फंस गए थे। पुलिस ने कटर मशीन की मदद से केबिन काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला। 

एक चालक को गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती 

रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में एक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरे चालक को कमर के नीचे गंभीर चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद तीनों ट्रेलर सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े हो गए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। 

45 मिनट में तीन ट्रेलर बने हादसे का शिकार 

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे एक ट्रेलर खराब होकर हाईवे पर खड़ा हुआ था। इसके लगभग 45 मिनट बाद पीछे से आए दो ट्रेलर उसकी चपेट में आ गए। कम समय में हुई तीन वाहनों की टक्कर ने सड़क सुरक्षा और हाईवे पर खड़े खराब वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। रतनपुर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों और लापरवाही की जांच की जा रही है। पुलिस टीम दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें