Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kathmandu Flood: भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 580 से ज्यादा मौतें, सद्गुरु के आश्रम के 77 श्रद्धालुओं समेत 320 भारतीय लापता Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Kathmandu Flood: भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 580 से ज्यादा मौतें, सद्गुरु के आश्रम के 77 श्रद्धालुओं समेत 320 भारतीय लापता Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ
W 𝕏 f
होम शिक्षा UGC NET Result: 1.47 लाख उम्मीदवार क्वालीफाई, फाइ…
UGC NET जून 2026 रिजल्ट जारी
UGC NET जून 2026 रिजल्ट जारी
शिक्षा Featured

UGC NET Result: 1.47 लाख उम्मीदवार क्वालीफाई, फाइनल आंसर-की भी जारी

UGC NET Result: 84 विषयों के लिए आयोजित परीक्षा में 6.07 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 1,47,579 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर, PhD एडमिशन और JRF कैटेगरी में क्वालीफाई हुए हैं। NTA ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
29 Aug 2026, 12:12 PM
नई दिल्ली
UGC NET Result: यूजीसी नेट जून सेशन 2026 में 24.31 प्रतिशत उम्मीदवारों ने तीनों कैटेगरी में क्वालीफाई किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया है। इंग्लिश, सोशियोलॉजी और कॉमर्स परीक्षा को छोड़कर, तीनों कैटेगरी (असिस्टेंट प्रोफेसर, पीएचडी एडमिशन और जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए 84 विषयों का नेट रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट के साथ, यूजीसी नेट की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है।

6.07 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

NTA के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 84 विषयों में परीक्षा देने वाले 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97,000 से ज्यादा उम्मीदवार PhD में एडमिशन के लिए और 4,000 से ज्यादा उम्मीदवार JRF के लिए क्वालीफाई हुए हैं।

84 विषयों के नतीजे घोषित

जिन 84 विषयों के नतीजे घोषित किए गए हैं, उनके लिए 7,73,806 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 6,07,151 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कुल 4,241 उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई हुए।
UGC NET जून 2026 रिजल्ट के आंकड़े

यूजीसी नेट में 84 विषयों के परिणाम के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं।

विवरण

संख्या

कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवार

7,73,806

रजिस्टर्ड महिला उम्मीदवार

4,30,195

रजिस्टर्ड पुरुष उम्मीदवार

3,43,575

थर्ड जेंडर

36

परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार

6,07,151

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई

45,904

PhD के लिए क्वालीफाई

97,434

JRF के लिए क्वालीफाई

4,241

नेट परीक्षा में कुल क्वालीफाई उम्मीदवार

1,47,579

UGC NET रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध UGC NET 2026 फाइनल आंसर-की और रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन डिटेल्स से खुलेगा रिजल्ट

लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। जानकारी सबमिट करते ही UGC NET 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करना न भूलें
उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर सकते हैं। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी भी सुरक्षित रख लें।
  • डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार UGC NET जून 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए NTA के रिजल्ट पोर्टल पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • 286 शहरों में हुई थी परीक्षा
UGC NET परीक्षा 286 शहरों में बनाए गए 655 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 87 विषय शामिल थे।
  • जून-जुलाई में आयोजित हुई परीक्षा
UGC NET जून 2026 परीक्षा 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून, 30 जून और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी।
  • फाइनल आंसर-की से पहले मांगी गईं आपत्तियां
84 विषयों के क्वेश्चन पेपर, प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्ड किए गए जवाब 16 से 18 अगस्त 2026 तक NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए थे। इस दौरान उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया।
  • आपत्तियों के निपटारे के बाद रिजल्ट जारी
उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा और निपटारा करने के बाद NTA ने फाइनल आंसर-की जारी की। इसके साथ ही UGC NET जून 2026 का परिणाम भी घोषित कर दिया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें