Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को …
Electrocution incident at Raipur police station premises
Electrocution incident at Raipur police station premises
रायपुर

Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में

Raipur electric shock: विधानसभा थाना परिसर में वाटर कूलर छूने से 32 वर्षीय युवक रमेश ठाकुर करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बचाने पहुंचे आरक्षक भी झुलस गए। हादसे के बाद CSEB की टीम ने विद्युत कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है।

य
प्रकाशित: 29 Aug 2026, 12:40 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:11 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur electric shock: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास पहुंचे एक युवक को करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने पहुंचे एक पुलिस आरक्षक भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रमेश ठाकुर (32) के रूप में हुई है। वह बिल्हा, जिला बिलासपुर का रहने वाला था और किसी काम से विधानसभा थाना आया था। बताया जा रहा है कि थाना परिसर के बाहर लगे वाटर कूलर के पास वह पानी पीने पहुंचा था। इसी दौरान वाटर कूलर को छूते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह जमीन पर गिर गया।

युवक को बचाने पहुंचे आरक्षक भी झुलसे

रमेश को करंट लगा देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। इसी दौरान आरक्षक गुलाल वर्मा भी करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और युवक को बचाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। घायल आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं रमेश को भी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद थाना परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। 

CSEB की टीम ने शुरू की जांच

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद सीएसईबी की टीम भी विधानसभा थाना परिसर पहुंची। अधिकारियों और कर्मचारियों ने वाटर कूलर सहित वहां के विद्युत कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाटर कूलर में करंट कैसे आया और विद्युत प्रवाह उसके बाहरी हिस्से तक किस वजह से पहुंचा। फिलहाल पुलिस और विद्युत विभाग की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और इसके लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें