Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय अनोखा मामला : शादी के 25 दिन बाद खुला राज, किन्नर…
शाजापुर शादी धोखाधड़ी मामला
शाजापुर शादी धोखाधड़ी मामला
राष्ट्रीय

अनोखा मामला : शादी के 25 दिन बाद खुला राज, किन्नर निकली दुल्हन

शाजापुर में एक युवक ने शादी के 25 दिन बाद पत्नी की पहचान को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 29 Jul 2026, 08:36 AM · अपडेट: 17 Sep 2026, 07:08 PM
शाजापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
विवाह के नाम पर धोखाधड़ी और छल-कपट का एक हैरान कर देने वाला मामला शाजापुर से सामने आया है। धूमधाम से शादी रचाकर घर आई दुल्हन के बारे में जब 25 दिनों बाद सच सामने आया, तो दूल्हे और उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस लड़की को बहू बनाकर घर लाया गया था, वह असल में किन्नर निकली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित 32 वर्षीय युवक का विवाह बीती 29 जून को राजगढ़ जिले के पचोर स्थित एक मंदिर में हुआ था। 

जेठानी ने दुल्हन को दाढ़ी बनाते पकड़ा 

शादी के बाद से ही दुल्हन शारीरिक संबंध बनाने से कतराती रही और तरह-तरह के बहाने बनाती रही। दिन बीतने के साथ दूल्हे और उसके परिवार को उस पर संदेह होने लगा। संदेह गहराने पर परिवार की महिलाओं ने उस पर नजर रखनी शुरू की। एक दिन घर की जेठानी ने दुल्हन को दाढ़ी बनाते हुए देख लिया। इसके अलावा उसके शरीर पर पुरुषों की तरह बाल और हाव-भाव देखकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो पूरा राज फाश हो गया। 

ससुराल पक्ष के साथ गाली-गलौज

धोखाधड़ी का अहसास होते ही लड़के पक्ष ने 24 जुलाई को फोन कर दुल्हन के परिजनों को पूरी बात बताई और उसे वापस ले जाने को कहा। इसके बाद राजगढ़ से शाजापुर पहुंचे दुल्हन के परिजनों ने अपनी गलती मानने के बजाय ससुराल पक्ष के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। हंगामे के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जल्दबाजी में कराया विवाह 

पीड़ित युवक के अनुसार, इस शादी में उनके करीब 5 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके अलावा लड़की पक्ष ने उनसे 1 लाख रुपये नकद भी लिए थे। पीड़ित परिवार पहले एक साल बाद शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की वालों ने अनहोनी की आशंका के चलते काफी जल्दबाजी दिखाई और आनन-फानन में विवाह करा दिया। इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

मामले की बारीकी से हो रही जांच 

आरोप है कि इतने बड़े धोखे के बावजूद पुलिस ने शुरुआती FIR में धोखाधड़ी की धाराएं नहीं जोड़ीं और केवल मारपीट व गाली-गलौज का साधारण केस दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। मीडिया और जनता के दबाव के बाद कोतवाली थाना प्रभारी (TI) संतोष बाघेला ने स्पष्ट किया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही धोखाधड़ी की संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें