Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर उपभोक्ताओं को राहत : बिजली बिल देर से भरने पर अब …
बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर
बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर
रायपुर

उपभोक्ताओं को राहत : बिजली बिल देर से भरने पर अब नहीं लगेगा पूरे महीने का चार्ज

छत्तीसगढ़ के करीब 66 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली बिल तय तारीख के बाद जमा करने पर पूरे महीने का लेट पेमेंट सरचार्ज नहीं लगेगा। नई व्यवस्था के तहत जितने दिन की देरी होगी, केवल उतने ही दिनों का 0.04% प्रतिदिन की दर से अधिभार लिया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jun 2026, 01:04 PM · अपडेट: 05 Jul 2026, 06:26 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के करीब 66 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली बिल निर्धारित तारीख के बाद जमा करने पर पूरे महीने का लेट पेमेंट चार्ज नहीं देना होगा। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता जितने दिनों की देरी से बिल जमा करेगा, उसी अवधि के हिसाब से ही अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
इससे कम देरी करने वाले उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों पर चल रही 'दोहरा झटका' या 'रोजाना भारी ब्याज' जैसी खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। कंपनी का कहना है कि नया नियम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से लागू किया गया है, न कि उन पर अतिरिक्त भार डालने के लिए। पहले यदि कोई उपभोक्ता बिजली बिल तय तारीख के एक-दो दिन बाद भी जमा करता था, तो उससे पूरे महीने का 1.5 प्रतिशत लेट पेमेंट सरचार्ज वसूला जाता था।

अब कैसे लगेगा लेट पेमेंट चार्ज?

सिर्फ एक दिन की देरी पर भी पूरे महीने का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था। इस व्यवस्था के कारण कई उपभोक्ताओं को जरूरत से ज्यादा भुगतान करना पड़ता था। नई व्यवस्था में लेट पेमेंट का अधिभार प्रतिदिन के आधार पर तय किया गया है। अब बिल भुगतान में जितने दिन की देरी होगी, उसी के अनुसार 0.04 प्रतिशत प्रतिदिन की दर से अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को वास्तविक देरी के अनुरूप ही भुगतान करना होगा। उदाहरण के तौर पर यदि कोई उपभोक्ता एक दिन देर से बिल जमा करता है, तो उसे केवल 0.04 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं यदि 30 दिन की देरी होती है, तब भी कुल 1.2 प्रतिशत अधिभार ही लगेगा, जो पहले लागू 1.5 प्रतिशत मासिक सरचार्ज से कम है।
नई व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह है कि कम दिनों की देरी करने वाले उपभोक्ताओं को अब पूरे महीने का सरचार्ज नहीं देना पड़ेगा। साथ ही लंबे समय तक भुगतान लंबित रहने की स्थिति में भी पहले की तुलना में कम अधिभार देना होगा। इससे बिजली उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। 

उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा फायदा

अफवाहों से बचने की अपील पावर कंपनी ने कहा है कि नई व्यवस्था में लेट पेमेंट चार्ज की दर बढ़ाई नहीं गई है, बल्कि पहले की तुलना में इसे अधिक व्यावहारिक और उपभोक्ता हितैषी बनाया गया है। इसलिए रोजाना ब्याज के नाम पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने जैसी बातें तथ्यहीन हैं। कंपनी ने लोगों और मीडिया से अपील की है कि केवल आधिकारिक और सही जानकारी ही साझा करें, ताकि किसी तरह का भ्रम न फैले।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें