Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन Chhattisgarh ED: DMF फंड में 31 करोड़ के कमीशन और CGPSC घोटाले पर जांच तेज, आरोपी छाबड़ा 5 दिन की रिमांड पर Mahasamund Literacy Campaign: साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, शत-प्रतिशत साक्षरता का लिया संकल्प Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन Chhattisgarh ED: DMF फंड में 31 करोड़ के कमीशन और CGPSC घोटाले पर जांच तेज, आरोपी छाबड़ा 5 दिन की रिमांड पर Mahasamund Literacy Campaign: साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, शत-प्रतिशत साक्षरता का लिया संकल्प
W 𝕏 f
होम खेल US Open Tennis: सबालेंका का तूफानी प्रदर्शन, 53 म…
Sabalenka wins US Open(Image Source: Social Media)
Sabalenka wins US Open(Image Source: Social Media)
खेल Featured

US Open Tennis: सबालेंका का तूफानी प्रदर्शन, 53 मिनट में जीत के साथ तीसरे दौर में एंट्री

US Open Tennis: गत दो बार की चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोलिना इयात्सेन्को को 6-1, 6-1 से हराकर महिला एकल के तीसरे दौर में जगह बना ली। बारिश के कारण टूर्नामेंट का शेड्यूल प्रभावित रहा, जबकि जेसिका पेगुला, कैरोलिना मुचोवा और मार्टा कोस्त्युक ने भी अगले दौर में प्रवेश किया।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
03 Sep 2026, 12:24 PM
खेल डेस्क
US Open Tennis: गत दो बार की चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने अपने अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में पोलिना इयात्सेन्को को महज 53 मिनट में 6-1, 6-1 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली। पिछले कुछ टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई सबालेंका ने न्यूयॉर्क के कोर्ट पर इस बार अपने पुराने आक्रामक अंदाज की झलक दिखाई। उनकी तेज सर्विस और पावरफुल शॉट्स के सामने इयात्सेन्को पूरे मैच में संघर्ष करती नजर आईं। सबालेंका ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और दोनों सेट में विपक्षी खिलाड़ी को सिर्फ एक-एक गेम लेने दिया।

जीत के बाद सबालेंका ने जताई खुशी

मैच के बाद सबालेंका अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह जिस तरह से टेनिस खेलीं, उससे काफी खुश हैं। उनका पूरा ध्यान अपने खेल पर था और मुकाबला जीतकर उन्हें अच्छा महसूस हुआ। न्यूयॉर्क में लगातार हो रही बारिश का असर टूर्नामेंट के कार्यक्रम पर भी पड़ा। बारिश के कारण कई मुकाबले स्थगित करने पड़े। आर्थर ऐश और लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में छत की सुविधा होने के चलते मुकाबले अपेक्षाकृत सुचारु रूप से जारी रहे, लेकिन अन्य कोर्ट पर खिलाड़ियों को मौसम के साफ होने का इंतजार करना पड़ा। हालात इतने प्रभावित रहे कि कुछ पुरुष और महिला मुकाबले बुधवार तक खिंच गए। यहां तक कि पहले दौर के कुछ मैच भी बुधवार को पूरे किए गए।

पेगुला ने केनिन को हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह

अमेरिका की जेसिका पेगुला भी महिला एकल के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने सोफिया केनिन को 56 मिनट में 6-3, 6-1 से शिकस्त दी। पेगुला ने शुरुआत से ही मैच पर दबाव बनाए रखा और सीधे सेटों में जीत दर्ज की। बारिश के चलते पुरुष एकल के कुछ मुकाबले भी तय समय पर पूरे नहीं हो सके। छठी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर ने इटली के एंड्रिया गुरिएरी को 6-2, 6-2, 6-4 से हराकर अपना पहला दौर पूरा किया। स्पेन की पाउला बडोसा के मुकाबले पर भी बारिश का असर पड़ा। डारिया कासात्किना के खिलाफ उनका मैच मंगलवार को उस समय रोक दिया गया था, जब बडोसा जीत से सिर्फ एक गेम दूर थीं। बुधवार को मुकाबला दोबारा शुरू हुआ और उन्होंने 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर ली। मैच के बाद बडोसा ने मौसम के कारण पैदा हुई अनिश्चितता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें यह तक पता नहीं था कि दोबारा कोर्ट पर लौटने के बाद उन्हें कितने अंक खेलने पड़ेंगे।

19 वर्षीय राफेल जोडर ने भी जीता पहला मुकाबला

स्पेन के 19 वर्षीय राफेल जोडर ने भी बारिश से प्रभावित अपना पहला दौर का मुकाबला पूरा किया। उन्होंने चीन के बू युनचाओकेते को सीधे सेटों में 6-2, 6-1, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अर्जेंटीना के मारियानो नावोन ने भी टूर्नामेंट में अपनी शानदार लय बरकरार रखी। नोवाक जोकोविच को हराकर चर्चा में आए नावोन ने अब माटेओ बेरेटिनी को चार सेटों के मुकाबले में 3-6, 6-3, 6-4, 7-6 (4) से मात दी। विंबलडन की उपविजेता और सातवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा ने ब्रिटेन की केटी बोल्टर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। मुचोवा ने महज दो सेट में मुकाबला 6-1, 6-0 से अपने नाम कर तीसरे दौर में प्रवेश किया। महिला एकल में 11वीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्त्युक ने भी अगले दौर का टिकट कटाया। उन्होंने 2017 की US Open चैंपियन स्लोएन स्टीफंस को 6-1, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें