Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव West Bengal Crime News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या, बीरभूम में भारी तनाव CJP protest: जेल भरो आंदोलन की चेतावनी, CJP को विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं, Chhattisgarh Flood News: 10 हजार एकड़ धान डूबी, रेत जमने से सहमे किसान, बीमा के नियमों में फंसा मुआवजा Knife Attack Bilaspur: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, चाकू और डंडों से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव West Bengal Crime News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या, बीरभूम में भारी तनाव CJP protest: जेल भरो आंदोलन की चेतावनी, CJP को विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं, Chhattisgarh Flood News: 10 हजार एकड़ धान डूबी, रेत जमने से सहमे किसान, बीमा के नियमों में फंसा मुआवजा Knife Attack Bilaspur: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, चाकू और डंडों से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › Virat Record: कोहली ने छुआ 15 हजार का आंकड़ा, क्र…
Virat Kohli ODI record celebration(Image Source: Social Media)
Virat Kohli ODI record celebration(Image Source: Social Media)
Featured

Virat Record: कोहली ने छुआ 15 हजार का आंकड़ा, क्रिकेट जगत में मचा तहलका

Virat Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनकी और शुभमन गिल की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया।

क
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 11:28 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Virat Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में कोहली ने जैसे ही 59 रन पूरे किए, वैसे ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 15 हजार रन पूरे कर लिए। विराट कोहली अब वनडे फॉर्मेट में 15,000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।उन्होंने यह मुकाम अपने 315वें वनडे मैच की 303वीं पारी में हासिल किया। 
कोहली ने इस दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar के नाम दर्ज है। सचिन ने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 18,426 रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली अब इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके बाद श्रीलंका के Kumar Sangakkara, ऑस्ट्रेलिया के Ricky Ponting और श्रीलंका के Sanath Jayasuriya का नाम शामिल है।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर - 18,426 रन
  • विराट कोहली - 15,000+ रन
  • कुमार संगाकारा - 14,234 रन
  • रिकी पोंटिंग - 13,704 रन
  • सनथ जयसूर्या - 13,430 रन

डेब्यू के बाद लगातार बना रहे रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन से लगातार नए रिकॉर्ड बनाए। वनडे क्रिकेट में कोहली के नाम अब तक 55 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं। मौजूदा समय में कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं और उनकी नजर आगामी विश्व कप की तैयारियों पर है। उनकी बल्लेबाजी का अनुभव भारतीय टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

15 हजार वनडे रन तक पहुंचने में सचिन और विराट की तुलना

  • सचिन तेंदुलकर: 377 पारियां
  • विराट कोहली: 303 पारियां
  • सचिन की उम्र: 34 साल 66 दिन
  • विराट की उम्र: 37 साल 326 दिन
  • सचिन द्वारा खेली गई गेंदें: 17,528
  • विराट द्वारा खेली गई गेंदें: 15,950

पहले वनडे में कोहली ने जड़ा शानदार शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। कोहली ने सिर्फ 74 गेंदों में शतक पूरा किया। कप्तान शुभमन गिल के शतक और विराट कोहली की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली।

विराट कोहली के सबसे तेज वनडे शतक

  • 52 गेंद - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, जयपुर (2013)
  • 61 गेंद - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, नागपुर (2013)
  • 74 गेंद - वेस्टइंडीज के खिलाफ, तिरुवनंतपुरम (2026)
  • 76 गेंद - श्रीलंका के खिलाफ, होबार्ट (2012)
  • 76 गेंद - श्रीलंका के खिलाफ, कोलंबो (2017)
  • 80 गेंद - श्रीलंका के खिलाफ, गुवाहाटी (2023)
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें