Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से लागू हुईं नई दरें Raipur News: दो बहनों का इकलौता भाई अब नहीं रहा, सिलतरा फैक्ट्री हादसे के बाद मुआवजे को लेकर प्रदर्शन Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से लागू हुईं नई दरें Raipur News: दो बहनों का इकलौता भाई अब नहीं रहा, सिलतरा फैक्ट्री हादसे के बाद मुआवजे को लेकर प्रदर्शन
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का ज…
Aryavir Sehwag U19 Asia Cup Semifinal(Image Source: Social Media)
Aryavir Sehwag U19 Asia Cup Semifinal(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का जलवा, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी टक्कर

U19 Asia Cup: सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। शानदार फॉर्म में चल रहे आर्यवीर सहवाग अब तक तीन पारियों में 252 रन बना चुके हैं। यूएई के खिलाफ 160 रन की पारी खेलकर उन्होंने भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

य
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 10:15 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
U19 Asia Cup: शानदार बल्लेबाजी कर रहे आर्यवीर सहवाग एक बार फिर चर्चा में हैं। आज गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पूर्व भारतीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
आर्यवीर ने पिछले मुकाबले में यूएई के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 168 गेंदों पर 160 रन ठोक दिए थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने सात विकेट पर 309 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और मुकाबला 70 रन से अपने नाम किया। इस प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।

तीन पारियों में 252 रन बना चुके हैं आर्यवीर

आर्यवीर सहवाग का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में लगातार चला है। उन्होंने अब तक खेली गई तीन पारियों में नाबाद 70, 22 और 160 रन बनाए हैं। इस तरह उनके खाते में कुल 252 रन दर्ज हो चुके हैं। भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में नेपाल और यूएई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उसे तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में अर्जुन राजपूत ने 107 रन की अहम पारी खेलकर भारतीय बल्लेबाजी को संभालने की कोशिश की थी। गेंदबाजी में भी भारत के कुछ खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाज ईशान सूद आठ विकेट लेकर टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल हैं, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर मनल चौहान अब तक पांच विकेट हासिल कर चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में इन दोनों गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

अफगानिस्तान की गेंदबाजी से भारत को मिलेगी चुनौती

अफगानिस्तान ने ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। टीम की बल्लेबाजी में फैसल रहीमी और सुभान जखैल ने अच्छा योगदान दिया है। वहीं, गेंदबाजी में नूर अली सबसे प्रभावशाली साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक 13 विकेट अपने नाम किए हैं। आमिर हमजा भी पांच विकेट लेकर टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे रहे हैं। भारतीय टीम ने नेपाल के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी के दम पर शानदार जीत दर्ज की थी। भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल को महज 128 रन पर समेट दिया था। इसके बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ भारत का शीर्ष क्रम दबाव में नजर आया था और पूरी टीम 208 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में अफगानिस्तान के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने भारतीय बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा।

आठ बार खिताब जीत चुका है भारत

अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत अब तक आठ बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुका है, जिसमें एक संयुक्त खिताब भी शामिल है। अब टीम की नजरें अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। आर्यवीर सहवाग की मौजूदा फॉर्म भारतीय टीम के लिए बड़ी ताकत है। देखना दिलचस्प होगा कि यूएई के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले आर्यवीर सेमीफाइनल में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रख पाते हैं या नहीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें