Thursday, 22 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Crime News: चाकू बाजी से युवक की मौत, साथी घायल, आरोपी हुआ फरार CJP News: तिहाड़ से छूटे आशुतोष और सौरभ की बढ़ीं मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ Taj Hotel death: रायपुर के बिजनेसमैन दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिली थीं शराब और दवाइयां robbery case: रायगढ़ में चाकू की नोक पर ट्रेलर चालक से लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Crime News: चाकू बाजी से युवक की मौत, साथी घायल, आरोपी हुआ फरार CJP News: तिहाड़ से छूटे आशुतोष और सौरभ की बढ़ीं मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ Taj Hotel death: रायपुर के बिजनेसमैन दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिली थीं शराब और दवाइयां robbery case: रायगढ़ में चाकू की नोक पर ट्रेलर चालक से लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर को मिली …
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Vishnu Deo Sai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत भी, विकास भी’ के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

स
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 12:21 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला, आध्यात्मिकता और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर है। प्राचीन काल से ही सिरपुर शिक्षा, संस्कृति, धर्म और स्थापत्य कला का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, यहां की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत पहचान है।

विरासत संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘विरासत भी, विकास भी’ के संकल्प के साथ देश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए पर्यटन की नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिरपुर की विरासत को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यूनेस्को की संभावित सूची में सिरपुर का शामिल होना हमारी गौरवशाली विरासत को विश्व पटल पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे सिरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सिरपुर सहित छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित हों और छत्तीसगढ़ की संस्कृति की कीर्ति विश्वभर में और अधिक विस्तारित हो।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें