Friday, 19 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया निशाना, गर्भगृह से गायब हुआ माता का श्रृंगार खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया निशाना, गर्भगृह से गायब हुआ माता का श्रृंगार खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम रायपुर मौसम की मार : रायगढ़ से धमतरी तक बारिश के कारण भा…
आंधी-तूफान और बारिश से नुकसान
आंधी-तूफान और बारिश से नुकसान
रायपुर

मौसम की मार : रायगढ़ से धमतरी तक बारिश के कारण भारी नुकसान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज आंधी-तूफान के दौरान दो फैक्ट्रियों की बाउंड्री वॉल गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रायपुर में रात में गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। धमतरी के मगरलोड क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 40 मवेशियों की मौत हो गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 05:39 PM
रायपुर

रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। दो फैक्ट्रियों के बीच बनी बाउंड्री वॉल तेज हवाओं के दबाव में अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पास की झोपड़ी में रह रही एक महिला मजदूर मलबे की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजधानी रायपुर में भी मौसम ने करवट ली। रात करीब 8 बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से कई इलाकों में पानी भराव जैसी स्थिति भी देखने को मिली, हालांकि कुछ देर बाद बारिश धीमी पड़ गई।

धमतरी में आकाशीय बिजली से बड़ा नुकसान

धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से करीब 40 मवेशियों की मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में भारी नुकसान और दहशत का माहौल है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल हालात

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में भी सक्रिय रूप से प्रवेश कर सकता है, जिससे बारिश का दायरा और बढ़ेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच बिलासपुर संभाग में गर्मी बढ़ गई है। यहां तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, और अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं, दुर्ग जिले में सबसे कम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे मौसम में क्षेत्रीय अंतर साफ नजर आया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें