Tuesday, 23 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
केस : मरवाही अपहरण कांड का खुलासा, 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार वारदात : माफी अर्जी खारिज होने के बाद भड़का कैदी, जेल के भीतर की हत्या रेड : आरंग-अभनपुर में GST का बड़ा शिकंजा, 1 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस केस : मरवाही अपहरण कांड का खुलासा, 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार वारदात : माफी अर्जी खारिज होने के बाद भड़का कैदी, जेल के भीतर की हत्या रेड : आरंग-अभनपुर में GST का बड़ा शिकंजा, 1 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद विद्यार्थियों का स्वागत : कुम्हारपारा स्कूल में श…
कुम्हारपारा  स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव
कुम्हारपारा स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव
महासमुंद

विद्यार्थियों का स्वागत : कुम्हारपारा स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया विद्यार्थियों का स्वागत

महासमुंद के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कुम्हारपारा में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jun 2026, 07:56 PM
महासमुंद

महासमुंद के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कुम्हारपारा में सोमवार को उत्साह और उमंग के साथ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप दीवान, वर्तमान पार्षद पवन पटेल, समन्वयक पवन साहू, पटवा जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन विद्यालय की प्रधानपाठिका शिवकुमारी जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक केशव साहू ने किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक ज्योति साहू, धनेश्वरी सिन्हा तथा कुम्हारपारा प्राथमिक शाला से चुनेश्वरी साहू और दीपमालिका कंवर उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाला विकास समिति के अध्यक्ष भोलानाथ टांडी, रसोइया कौशल्या प्रधान, मालती बघेल, सुधा दीवान, पालक प्रतिनिधि मिश्री बाई और कमला प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और विद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें