Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › 15 अगस्त के लिए क्या पहनें? साड़ी से लेकर वेस्टर्…
15 अगस्त आउटफिट
15 अगस्त आउटफिट
ग्लैमर

15 अगस्त के लिए क्या पहनें? साड़ी से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक ये लुक करें ट्राई

15 अगस्त पर खास और स्टाइलिश दिखने के लिए नए कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है। वार्डरोब में मौजूद केसरिया, सफेद और हरे रंग के कपड़ों को सही तरीके से मैच कर साड़ी, सूट-सलवार और वेस्टर्न आउटफिट में शानदार तिरंगा लुक तैयार किया जा सकता है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Aug 2026, 06:35 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 01:00 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
स्वतंत्रता दिवस पर हर कोई अपने अंदाज में देशभक्ति के रंग में रंगना चाहता है। 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अगर आपने अभी तक अपना आउटफिट तय नहीं किया है, तो इसके लिए नई ड्रेस खरीदना जरूरी नहीं है। अलमारी में मौजूद कपड़ों को सही कलर कॉम्बिनेशन के साथ पहनकर भी खूबसूरत और स्टाइलिश लुक तैयार किया जा सकता है।
तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग को अपने आउटफिट में शामिल कर आप स्वतंत्रता दिवस के मौके के लिए खास लुक पा सकते हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक कई विकल्प हैं, जिन्हें आसानी से तैयार किया जा सकता है।

साड़ी से तैयार करें खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में साड़ी पहनना चाहती हैं तो केसरिया, सफेद या हरे रंग को प्राथमिकता दे सकती हैं। अगर आपके पास इन रंगों की साड़ी नहीं है तो सफेद साड़ी के साथ केसरिया या हरे रंग का ब्लाउज पहनकर अच्छा कॉम्बिनेशन बनाया जा सकता है। क्रॉप टॉप को भी ब्लाउज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ हल्की ज्वेलरी लुक को और आकर्षक बना सकती है। 

सूट-सलवार में अपनाएं तिरंगे का कॉम्बिनेशन

एथनिक लुक पसंद करने वालों के लिए सूट-सलवार एक आसान विकल्प है। सफेद कुर्ते के साथ हरे रंग की सलवार और केसरिया दुपट्टा पहनकर तिरंगे से प्रेरित लुक तैयार किया जा सकता है। अगर तीनों रंगों को एक साथ नहीं पहनना चाहते हैं तो सफेद कुर्ते के साथ केवल हरा या केसरिया दुपट्टा भी अच्छा लगेगा। 

व्हाइट टॉप के साथ बनाएं वेस्टर्न लुक

वेस्टर्न आउटफिट पसंद है तो सफेद शर्ट या टॉप को हरे रंग के ट्राउजर, जींस या स्कर्ट के साथ पहना जा सकता है। इसमें केसरिया रंग का स्टोल या स्कार्फ जोड़ने से स्वतंत्रता दिवस की थीम भी नजर आएगी। यह लुक कॉलेज, ऑफिस या किसी कैजुअल कार्यक्रम के लिए आसानी से अपनाया जा सकता है। 

लॉन्ग स्लिट कुर्ता भी है अच्छा विकल्प

लॉन्ग स्लिट कुर्ता इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। सफेद लॉन्ग कुर्ते के साथ हरे रंग का ट्राउजर पहना जा सकता है। वहीं, नीले रंग के कुर्ते के साथ सफेद पैंट या ट्राउजर भी आकर्षक कॉम्बिनेशन तैयार करता है। इसके साथ तिरंगे के रंगों वाला छोटा स्टोल या एक्सेसरी लुक को खास बना सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें