Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम कारोबार Who is Nepal Mukesh Ambani: 32 देशों में फैला कार…
Binod Chaudhary, Nepal billionaire(Image Source: AI Genrated)
Binod Chaudhary, Nepal billionaire(Image Source: AI Genrated)
कारोबार

Who is Nepal Mukesh Ambani: 32 देशों में फैला कारोबार, जानिए बिनोद चौधरी की पूरी कहानी 

Who is Nepal Mukesh Ambani: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में इस समय प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचा रखी है। करीब 45 अरब डॉलर की जीडीपी वाले नेपाल में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस आपदा में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,222 तक पहुंच गया है और हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
05 Sep 2026, 12:00 PM
नई दिल्ली
Who is Nepal Mukesh Ambani: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में इस समय प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचा रखी है। करीब 45 अरब डॉलर की जीडीपी वाले नेपाल में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस आपदा में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,222 तक पहुंच गया है और हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। 
आपदा के बीच चर्चा में आया नेपाल का सबसे अमीर कारोबारी नेपाल में आई इस बड़ी प्राकृतिक आपदा के बीच देश के सबसे अमीर कारोबारी बिनोद चौधरी का नाम भी चर्चा में है। भारत में जिस तरह मुकेश अंबानी को देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिना जाता है, उसी तरह नेपाल में बिनोद चौधरी को सबसे बड़े कारोबारी चेहरे के तौर पर जाना जाता है। 

बैंकिंग से लेकर FMCG तक बड़ा कारोबार

चौधरी की संपत्ति का बड़ा हिस्सा नबिल बैंक और CG Foods जैसी कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ा है। CG Foods ही लोकप्रिय इंस्टेंट नूडल्स ब्रांड ‘वाई-वाई’ का निर्माण करती है। नेपाल में चौधरी ग्रुप का कारोबारी प्रभाव काफी व्यापक माना जाता है। 

कौन हैं बिनोद चौधरी 

बिनोद चौधरी नेपाल के इकलौते अरबपति बताए जाते हैं। वह चौधरी ग्रुप के प्रमुख हैं, जिसका कारोबार कई अलग-अलग क्षेत्रों में फैला हुआ है। उनकी कंपनियों की मौजूदगी नेपाल के अलावा दुनिया के 32 से अधिक देशों में बताई जाती है। 

140 साल से ज्यादा पुराना है चौधरी ग्रुप 

बिनोद चौधरी के कारोबारी साम्राज्य की जड़ें 19वीं सदी तक जाती हैं। CG Corp Global का इतिहास 140 साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है। इस लिहाज से इसका कारोबारी सफर भारत के रिलायंस ग्रुप की शुरुआत से भी काफी पहले का है। 
चौधरी ग्रुप की शुरुआत 1870 के दशक में भूरमल चौधरी ने टेक्सटाइल कारोबार से की थी। समय के साथ यह कारोबार कई क्षेत्रों में फैलता गया। बाद में बिनोद चौधरी के नेतृत्व में ग्रुप ने आधुनिक कॉरपोरेट स्वरूप हासिल किया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाई। 

कितनी है बिनोद चौधरी की संपत्ति 

फोर्ब्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग के मुताबिक, बिनोद चौधरी की कुल संपत्ति करीब 2.1 अरब डॉलर बताई गई है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के आसपास बैठती है। इसी संपत्ति के चलते उन्हें नेपाल का सबसे अमीर व्यक्ति और देश का प्रमुख अरबपति कारोबारी माना जाता है।

32 से ज्यादा देशों में फैला कारोबार 

आज चौधरी ग्रुप का कारोबार केवल नेपाल तक सीमित नहीं है। ग्रुप की कंपनियां दुनिया के 32 से अधिक देशों में कारोबार करती हैं। समूह के तहत 200 से ज्यादा कंपनियां और सैकड़ों ब्रांड होने की जानकारी सामने आती रही है। बिनोद चौधरी का कारोबारी साम्राज्य कई सेक्टर में फैला हुआ है।  

भारत में भी लोकप्रिय है वाई-वाई नूडल्स 

चौधरी ग्रुप का सबसे चर्चित उपभोक्ता ब्रांड ‘वाई-वाई’ नूडल्स है। यह इंस्टेंट नूडल्स ब्रांड नेपाल के साथ-साथ भारत समेत कई देशों में लोकप्रिय है। इसकी खासियत इसका मसालेदार और अलग स्वाद है, जिसके चलते यह बाजार में अपनी अलग पहचान बना चुका है।  
बिनोद चौधरी ने दशकों पुराने पारिवारिक कारोबार को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय कारोबारी समूह में बदलने में अहम भूमिका निभाई है। आज चौधरी ग्रुप की पहचान नेपाल के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में होती है और वाई-वाई जैसे ब्रांड ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें