Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सूरजपुर सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी …
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर

सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बस छूटने के बाद घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद चांदनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 11:06 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 10:12 AM
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से महिला अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। यहां बस छूट जाने के बाद घर लौटने के लिए दूसरे साधन का इंतजार कर रही एक महिला के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मूल रूप से कोरिया जिले की रहने वाली है। वह सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। वापस अपने घर लौटने के दौरान उसकी बस छूट गई, जिसके बाद वह रास्ते में किसी अन्य वाहन का इंतजार करने लगी। 

मौका पाकर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम 

बताया जा रहा है कि इसी दौरान चार युवकों ने महिला को अकेला देखकर मौके का फायदा उठाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी परिजनों को दी और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने प्रारंभिक रूप से कोरिया जिले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि घटना सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र की है। इसके बाद मामले को संबंधित थाना क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया। चांदनी पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई तेज कर दी। 

चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पुलिस टीम ने जांच के दौरान चारों संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें